स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

CTET EXAM 2022 : हिसार में पात्रता परीक्षा हेतु जिले में बनाए गए 65 परीक्षा केंद्र : उपायुक्त

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए किए गए समुचित प्रबंध



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 5 व 6 नवंबर को दो शिफ्टों में होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा ( CTET EXAM 2022 )  के लिए जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 1 लाख 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उपायुक्त सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित की गई वीसी के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों को परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।










                     उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए हिसार में 53 तथा हांसी में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ( CTET EXAM 2022 ) परीक्षा का संचालन 2 शिफ्टों में किया जाएगा। प्रथम शिफ्ट का समय प्रातः: 10 से 11:45 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट का समय सायं 3 बजे से 4:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रथम शिफ्ट में प्रातः: 8:30 से 9:30 तक तथा द्वितीय शिफ्ट में बाद दोपहर 1 से 2:30 तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 5 नवंबर को प्रथम शिफ्ट के दौरान 28 हजार 15 व द्वितीय शिफ्ट में 28 हजार 3 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसी प्रकार 6 नवंबर को प्रथम शिफ्ट के दौरान 28 हजार तथा द्वितीय शिफ्ट में 27 हजार 998 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।










    उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए समुचित प्रबंध करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने बताया कि 5 व 6 नवंबर को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के दृष्टिगत सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।








     इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार, परिवहन विभाग के महाप्रबंधक राहुल मित्तल, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।









सामान्य पात्रता परीक्षा - 2022 (CET) को शांतिपूर्वक, बिना किसी हस्तक्षेप के संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध


      हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा 2022 (CET) दिनाक 05.11.2022 और 06.11.2022 को दो सत्र में सुबह 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनिट तक और सांय 3 बजे से 4 बजकर 45 मिनिट तक होगी। हिसार पुलिस ने सामान्य पात्रता परीक्षा - 2022 को शांतिपूर्वक, बिना किसी हस्तक्षेप के संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है। 





      पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा है कि 5 और 6 नवंबर को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्वक और बिना किसी बाह्य हस्तक्षेप के करवाने और परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए हिसार पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए है। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में लगभग 86 हजार परीक्षार्थी और इनके साथ आने वाले सगे सम्बन्धी हिसार में आयेगे। जिस पर शहर को यातयात वयवस्था को सुचारू रूप ने चलाने के के लिए पुलिस उप अधीक्षक श्री अभिमन्यु लोहान को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। थाना प्रभारी यातायात को एक कंपनी पुलिस बल अलग से उपलब्ध करवाया गया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी और थाना प्रभारी सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड हिसार, तलाकी गेट, नागोरी गेट, परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करेगे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी वाहन सड़क पर न खड़ा हो। सभी ऑटो चालक अपने ऑटो को एक लाइन में चलाए और बिना निर्धारित स्थान के ऑटो को कही भी सड़क पर न रोक। अगर कोई भी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा मिलेगा तो उसे क्रेन द्वारा उठाया जाएगा। परीक्षा के दिनों में ऑटो चालक अपने ऑटो में निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्तियों को बैठाते है जिससे की दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है और परीक्षार्थियों से मनमाना किराया वसूल करते है। पुलिस अधीक्षक ने ऑटो यूनियन को निर्देश दिए है कि सभी ऑटो चालक अपने ऑटो में निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्तियों को ना बिठाए और ट्रैफिक रूल्स का पालन कर निर्धारित किराया ही वसूल करे। 




    परीक्षा के दौरान शहर में भारी और बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया है। भारी वाहन बायपास मार्ग का प्रयोग करे। ट्रैफिक थाना प्रभारी यह भी सुनिश्चित करेगा कि अगर किसी कारणवश किसी मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है तो आवश्यकता अनुसार उसके द्वारा ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा। 








    पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिला हिसार में सामान्य पात्रता परीक्षा 51 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस कर्मचारी सहित 7 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और इनके साथ ही अलग से 2 पुलिस कर्मचारियों की परीक्षा केंद्र पर पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए नियुक्ति की गई है। साथ ही 5 पर्यवेक्षण अधिकारियों सहित 12 सहायक पर्यवेक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो लगातार अपनी टीम सहित पेट्रोलिंग पर रहेंगे और सभी थाना प्रभारी भी अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर रहेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, टेबलेट, इयरफोन, हिड्डन कैमरे, पेजर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ कोई भी ज्वैलरी, पेन, पेंसिल, पर्स, बेल्ट, पानी की बोतल, किताब आदि सब के ले जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी है। परीक्षा केंद्र में नजदीक सभी कोचिंग सेंटर, किताबों की दुकानें, स्टेशनरी शॉप और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी और क्षेत्र में  किसी भी तरह के ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी की चैकिंग के बाद उसे अंदर जाने दिया जाएगा। 









      पुलिस अधीक्षक  ने कहा है कि परीक्षा आरंभ होने के बाद ड्यूटी पर तैनात स्टाफ निरीक्षक (invigilator), क्लर्क, हेल्पर, चपरासी को भी परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। वे भी परीक्षा समाप्त होने के बाद ही बाहर आ पाएंगे। परीक्षा को सूचारू रूप से संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सी.सी.टी.वी., जैम्मर, बायोमैट्रिक, विडियोग्राफी, फिस्किंग करवाने की व्यवस्था की गई है, जिनके प्रतिनिधि भी प्रत्येक केन्द्र पर उपस्थित रहेगे। उन प्रतिनिधियों को बोर्ड कार्यालय/वैण्डर द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा भवन में अनुमति मिलेगी। और वे भी परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर या बाहर नहीं जा सकेंगे ।








    पुलिस अधीक्षक  ने आमजन से अपील की है कि हिसार में परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में पुलिस की सहायता करे। अपने वाहनों को सड़क पर पार्क न करे। और परीक्षा के लिए आने वाले आगंतुक अपने वाहनों के परीक्षा केंद्र से 500 मीटर दूर बनाई गई पार्किंग में खड़ा करे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |