CTET Exam : बसों की बुकिंग के लिए हिसार में हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां, परीक्षार्थियों को करना होगा अब ये काम !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सामान्य पात्रता परीक्षा (CTET Exam 2022) की परीक्षा के लिए शुक्रवार सुबह से ही हिसार के बस स्टैंड पर बस बुकिंग के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई और बस स्टैंड से वर्कशॉप पहुंच गई। रोडवेज प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए जाने से परीक्षार्थियों की भीड़ बेकाबू हो गई और धक्कामुक्की करने लगे और हंगामा करने लगे। लड़के तथा लड़कियों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था नहीं होने से माहौल खराब हो गया।
पहले बुकिंग पाने के चक्कर में परीक्षार्थी धक्के मारने लगे। इसके चलते वर्कशॉप में लगी ग्रील टूट गई। व्यवस्था बनाने के लिए वहां मौजूद पुलिस ने हवा में लाठियां भी भांजी, लेकिन भीड़ काबू में नहीं हुई। अव्यवस्था के चलते प्रशासन को दोपहर बाद बीच में ही बुकिंग बंद करनी पड़ी।
जीएम रोडवेज राहुल मित्तल ने कहा कि शानिवार सुबह 2 बजे से परीक्षार्थियों के लिए बस की रवानगी शुरू कर दी जाएगा। परीक्षार्थियों के अलग से बुकिंग करवानी की जरूरत नहीं है। परीक्षार्थी के सिर्फ परीक्षा के लिए जारी किया गया अपना एडमिट दिखाना होगा।
सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए बस यात्रा फ्री में की गई है, वहीं महिला परीक्षार्थियों के साथ जाने वाले सहायक को भी टिकट लेने की कोई जरूरत नहीं हैं। हिसार के विद्यार्थियों का गुरुग्राम, महेन्द्रगढ़, कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में सेंटर आए हुए हैं। बस में अपनी सीट बुकिंग करवाने के लिए युवाओं की बस स्टैंड पर शुक्रवार को भारी भीड़ जमा हो गई थी।
सीईटी की परीक्षा 5 और 6 नवंबर को है। हिसार जिला के 1 लाख 21 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी दस जिलों में जाकर परीक्षा देंगे। जबकि हिसार के 65 परीक्षा केंद्रों पर 1 लाख 12 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे।
haryana cet exam uproar at hisar bus stand for seat booking in bus police niece sticks no need for advance booking

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks