वीडियो वायरल : बुजुर्ग की गोद में आकर बैठा बंदर, बुजुर्ग की हलक में अटकी सांसें, दो घंटे बंदर ने लिए नींद में खर्राटे !
रेवाड़ी : तहलका न्यूज
रेवाड़ी विकास नगर में बिजली निगम के एक रिटायर्ड कर्मचारी की जान उस समय गले की फांस बन गई, जब एक बंदर आकर उनकी गोद में बैठ गया । जब बंदर को बुजुर्ग ने भगाने का प्रयास किया तो बंदर काटने के लिए घूरने लगा । उसके बाद बुजुर्ग के पास बंदर के अपनी मर्जी से जाने तक का इंतजार करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था ।
रिटायर्ड कर्मचारी नरेन्द्र रोहिल्ला रोजाना की तरह शुक्रवार दोपहर को अपने घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठा हुआ था कि उसी दौरान एक बंदर वहां पर आया और बुजुर्ग की गोद में आकर बैठ गया । उन्होंने बंदर को भगाने का प्रयास किया तो बंदर काटने के लिए घूरने लगा । बुजुर्ग नरेन्द्र रोहिल्ला इसके बाद चुपचाप बैठे रहे । अति उस समय हो गई जब बंदर उनकी गोद में नींद के खर्राटे भरने लगा । यह नजारा देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोगों को इस बात की आशंका थी कि कहीं बंदर को भगाते समय वह बुजुर्ग पर हमला ना कर दे। ऐसे में बंदर के अपने आप जाने के अलावा किसी के पास कोई चारा नहीं बचा था।
बुजुर्ग नरेन्द्र रोहिल्ला ने बताया कि वो बुजुर्ग होने के कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, जिसके कारण उन्हें बार - बार लघुशंका के लिए जाना पड़ता है । बंदर के काफी देर तक गोद में बैठे रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । इस दौरान बंदर आराम से गोद में सोया रहा और वह उसके वहां से जाने का इंतजार करता रहा । करीब 2 घंटे आराम फरमाने के बाद बंदर वहां से अपने आप ही चला गया , जिससे बुजुर्ग ने राहत की सांस ली ।
+ ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks