स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के नजदीकी जींद जिले के गांव के दो युवक अवैध पिस्तौल व कारतूसों सहित हिसार में काबू, दो भागने में सफल !

हिसार पुलिस नाके पर चैकिंग के दौरान दो अवैध हथियार सहित स्कॉर्पियो गाड़ी सवार दो युवक काबू !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

     आदमपुर उप चुनाव को लेकर हिसार पुलिस ने जगह जगह पुलिस नाके लगाकर सख्ती की हुई है।  सिरसा चुंगी पर स्थिर निगरानी टीम (SST) के लगाए गए पुलिस नाके पर चैकिंग के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी सवार दो युवकों को काबू कर 2 अवैध पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद  है।










 

    एएसआई प्रदीप ने बताया कि सिरसा चुंगी हिसार पर हिसार पुलिस व सीआरपीएफ की  स्थिर निगरानी टीम (SST) ने आदमपुर विधानसभा के उप चुनाव के सम्बध में चैकिंग के दौरान नाका न. 01 पर वाहन चैकिंगनकर रहे थे कि एक  स्कार्पियों गाडी हिसार की तरफ से अग्रोहा की तरफ जा रही थी जो उस  गाडी को चैकिंग के लिये रुकवाया तो रुकवाते ही दो व्यक्ति गाडी चलती गेडिंस उतर कर झाडियों में भागने में कामयाब हो गये तथा दो लडकों को पुलिस ने गाड़ी सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम रविन्द्र वासी रामराय जिला जीन्द व आशीष वासी रामराय जिला जींद बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर रविन्द्र से एक अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस और  आशीष से एक अवैध पिस्तौल व 9 जिंदा कारतुस बरामद हुए ।
















 भागने वाले दो व्यक्तियों के नाम पते पूछने पर उन्होंने बताया कि भागने वालो में से एक देवेन्द्र वासी जाखोद खेडा,  हिसार व दूसरा मनीष वासी रामराय, जिला जीन्द है। बरामद स्कॉर्पियो गाड़ी और 2 अवैध पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त चारों के खिलाफ थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपित रविंद्र और आशीष को गिरफ्तार किया है।












     प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे ये अवैध पिस्तौल अपने ही गांव के किसी व्यक्ति से लेकर आए है। आरोपियों से पूछताछ जारी है इन्हे कल पेश अदालत किया जाएगा। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। 


 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |