आदमपुर उपचुनाव में डेरा प्रेम की गूंज, जेपी बोले में असली प्रेमी बाकि तो नगली सौदा !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
गुलाबी ठंड के बीच आदमपुर चुनाव की तारीक जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे बैसे चुनावी पारा भी चढ़ता जा रहा है। डेरा प्रमुख के ऑनलाईन सत्संग में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हिसार के मेयर गौतम सरदाना की पत्नी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने शिरकत कर पुराने डेरा प्रेमी होने की बात कही थी। डेरे के मुद्दे को भुनाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कहा कि वो ही असली डेरा प्रेमी हैं, बाकि तो सब नकली सौदा है। ऐसे में डेरा प्रमुख उनके खिलाफ चुनाव में कोई संदेश नहीं दे सकते। अब देखने वाली बात ये होगी कि डेरे की राजनीतिक विंग किस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव करने की अपील करती है और उस अपील पर डेरा प्रेमी कितने खरे उतरते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने कहा कि जब भी अवसर मिलता है तो वो डेरा सच्चा सौदा में आते जाते रहे हैं और संगत के कार्यो में बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हैं। इसके लिए आप डेरा प्रेमियों से भी पूछ सकते हैं कि क्या जयप्रकाश उर्फ जेपी डेरे का प्रेमी है या नहीं ? उन्होंने कहा कि असली डेरा प्रेमी तो जयप्रकाश ही है, बाकि तो नकली प्रेमियों का सौदा है। जो चुनाव के समय डेरे के चक्कर काटते हैं। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख ने आज तक राजनीति में कोई संदेश नहीं दिया, बल्कि वो राजनीति से दूर रहते हैं।
गौरतलब है कि चुनाव के समय हर पार्टी के नेता सिरसा डेरे में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। पिछले कुछ सालों से भाजपा का भी डेरा प्रेम देखने को मिला है। आदमपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के जेल से बाहर आने के बाद उनके ऑनलाईन सत्संग में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल के मेयर व अन्य भाजपा नेताओं ने भी सत्संग में शिरकत की थी। वहीं डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पुराने डेरा प्रेमी हैं और वो जन्म से ही डेरे से जुड़े हुए हैं। उनका व उनके परिवार का अकसर गंगवा डेरा व सिरसा डेरे में सत्संग में आना जाना लगा रहता है।
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Dera Sacha Saudha Chief Ram Rahim Adampur Bye Election Congress Candidate Jayaprakash Said; Real Lover Then Me Rest Fake Deal,
- + ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now
- Adampur by election latest News, Haryana News Live Today, latest News Haryana, Latest News Hisar,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks