स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi : प्लाट का झूठा ब्याना तैयार करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार !

 


हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। कोई ऑनलाईन ठगी कर लोगों को चूना लगा रहा है तो कोई झूठे कागजात तैयार कर लोगों के खून पसीने की जमा पूंजी व जमीन को हड़पने की साजिशें रच रहा है। हांसी पुलिस ने प्लाट का झूठा ब्याना तैयार करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान ढ़ाणी कुम्हारान निवासी निहाल सिंह के रूप में हुई है। 









गौरतलब है कि जमावड़ी निवासी हाल हांसी निवासी संतोष का प्लाट ढ़ाणी कुम्हारान निवासी हरिपाल ने झूठा ब्याना तैयार करके खरीद लिया था। इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई तो पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला जमीन हड़पने का पाया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए गवाह निहाल सिंह को गिरफ्तार कर पूछतछ की गई। आरोपित फिलहाल जमानत पर चल रहा था। जिसको पुलिस ने हिरासत मे लेकर पूछताछ की। पुलिस इस मामले में पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 








कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |