स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी : मकान में घूसकर चोरी करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार !

 

हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हांसी की अनाज मंडी पुलिस ने घर में घूसकर हजारों रूपए की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में एक युवक को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि चोरी की गई नगदी बरामद की जा सके और अन्य चोरी की वारदातों के बारे में सबूत जुटाए जा सकें। 







हांसी शहर थाना की अनाज मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक मजदूरी करने वाला परिवार दिन के समय मजदूरी करने के लिए गया हुआ था कि पीछे से किसी ने उनके घर में घूसकर 80 हजार रूपए की नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी थी। शक के आधार पर हांसी की कृष्णा कॉलोनी निवासी अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूल लिया। पुलिस ने आरेपित युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि चोरी की गई नगदी व सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य चोरी की वारदातों से पर्दा उठ सके। 





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |