स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के सवालों के जवाब दें कुलदीप बिश्नोई, पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की विरासत को क्यों बेचा : डॉ सुशील गुप्ता

 सवालों की श्रृंखला में छठवें दिन फिर आम आदमी पार्टी का कुलदीप बिश्नोई से सवाल




मॉडल टाउन स्थित चौधरी भजनलाल की विरासत को कुलदीप बिश्नोई ने क्यों बेचा : डॉ. सुशील गुप्ता


कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर की जनता के वोटों को बीजेपी के हाथों बेचा : अनुराग ढांडा

कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर की जनता की शराबी कहकर अपमानित किया : अनुराग ढांडा

बाहरी कुलदीप बिश्नोई और स्थानीय सतेंद्र के बीच सीधा चुनाव : अनुराग ढांडा

कांग्रेस ने फिक्सिंग के तहत बाहरी उम्मीदवार उतार कर कुलदीप बिश्नोई की मदद की : अनुराग ढांडा

पिछड़े वर्ग और वंचित समुदाय में आम आदमी पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह : बंताराम बाल्मिकी

आदमपुर मंडी, 20 अक्टूबर

आदमपुर की जनता की तरफ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह पिछले 24 सालों से विधायक रहे कुलदीप बिश्नोई से सवाल करने का काम कर रहे हैं। इस कड़ी में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई जनता के बीच वैसे तो आते नहीं है, लेकिन चुनाव के समय तो इन सवालों के जवाब दें। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल ने मॉडल टाउन में आदमपुर में रहने का ठिकाना बनाया था। कुलदीप बिश्नोई ने उनकी विरासत को बेचने का काम किया। कुलदीप बिश्नोई आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के सवालों का जवाब देने का काम करें। वे आम आदमी पार्टी के मुख्य चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा और पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बंता राम बाल्मिकी भी मौजूद रहे।













सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने चौधरी भजनलाल  की विरासत की बेचने का काम किया है। वहीं भव्य बिश्नोई अमेरिका में रहने का काम करेंगे। वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि जनता को इन सवालों के जवाब जानने का हक है। कुलदीप बिश्नोई ने हमेशा ही आदमपुर की जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर कुलदीप बिश्नोई ने चौधरी भजनलाल की विरासत को बेच दिया। वहीं उनकी राजनैतिक विरासत को और आदमपुर की जनता के वोटों को बीजेपी के हाथों को बेचने का काम किया है। वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि 200 करोड़ की अवैध कमाई चुनाव के बीच में नजर आनी शुरू हो गई है। जो नोटों की माला के रूप में भव्य बिश्नोई और कुलदीप बिश्नोई के गले में नजर आ रही है, अवैध कमाई सामने नजर आ रही है।









वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने सरेआम आदमपुर के लोगों को शराबी बताने का काम कर रहे हैं और जनता को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी को इससे सख्त आपत्ति है। सात बजे के बाद किसी का फोन उठाने से मना करने वाले कुलदीप बिश्नोई रात दस बजे तक लोगों के बीच वोट मांगने के लिए गिड़गिड़ाने का काम कर रहे हैं। इस पर आप नेता अनुराग ढांडा ने कुलदीप बिश्नोई को सफाई देने और माफी मांगने की बात कही।  उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता के बीच अगर कुलदीप बिश्नोई 24 घंटे रहने का काम करेंगे और जनता के दुख दर्द बांटने का काम करेंगे तो उनको वोट मांगने का हक है। वर्ना आम आदमी पार्टी इस बार उनकी जमानत जब्त करवाने का काम करेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि फिक्सिंग के तहत बाहरी उम्मीदवार को टिकट देकर कांग्रेस पार्टी कुलदीप बिश्नोई की मदद करने का काम कर रही है। सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है।








पूर्व विधायक बंताराम बाल्मिकी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रति पिछड़े वर्ग और समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने पहली बार लग रहा कि उनके विकास की बात भी कोई पार्टी कर रही है। 36 बिरादरी के लोग समझ चुके हैं कि कुलदीप बिश्नोई ने उनको ठगने का काम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |