मंत्री जेपी दलाल, सुभाष बराला, रणबीर गंगवा, सुभाष चन्द्रा, रामबिलास शर्मा सहित दिग्गजों ने के दौरे से गर्माई आदमपुर की राजनीति !
आदमपुर के गढ़ में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा दिग्गजों ने आदमपुर में झोंकी ताकत
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आदमपुर उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को भारी मतों से जीत दिलाकर विपक्ष को तगड़ी पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के नेता अलग-अलग गांवों में जाकर गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोटों की अपील करने के साथ-साथ भव्य को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।
वीरवार को प्रदेश के कृषि मंत्री एवं उपचुनाव के प्रभारी जेपी दलाल ने वरिष्ठ पार्टी नेता एवं पूर्व सांसद सुभाष चन्द्रा के साथ मंडी आदमपुर क्षेत्र का दौरा किया। जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों व आदमपुर के लोगों की इच्छा के चलते ही कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हुए हैं। आदमपुर की जनता समझादार है और यहां की जनता ने 50 साल तक भजनलाल परिवार को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस प्रत्याशी 13 साल बाद आदमपुर आए है वे बाहरी है एवं चुनाव के बाद फिर नजर नहीं आऐगे।
पूर्व सांसद सुभाष चन्द्रा ने कहा कि आदमपुर क्षेत्र के हित भजनलाल परिवार के हाथों ही सुरक्षित है। चौ. भजनलाल ने क्षेत्र के विकास में चार चांद लगाए और अब कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर के विकास के लिए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। अब आदमपुर पुन: सत्ता में शामिल हुआ है । इस अवसर पर उनके साथ जयपाल बैँदा, पुरूषोतम राणा, राजाराम खिचड़, लक्ष्मी देवी, मुनीश ऐलाबादी, सरपंच अंतर सिह, जेपी पाहवा, विनोद वर्मा, गोलूराम मिस्त्री, सरोज बाला, सुंदर डेलू सहित कई मोजूद रहे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के ढंढूर, ठसका, काजलां, जाखोद व न्योली का दौरा करके भव्य बिश्नोई के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि चौ. भजनलाल के साथ उन्हें विधानसभा में काम करने का अवसर मिला है। इस क्षेत्र ने चौ. भजनलाल व उनके परिवार का सदैव मान-सम्मान रखा है और अब एक फिर हलके के सामने परीक्षा की घड़ी है।
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने प्रचार अभियान की कड़ी में आदमपुर हलके के ठसका, झीड़ी, दुर्जनपुर, खारिया, बगला व ढ़ाणी मोहब्बतपुर का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग व विकास विरोधी बताते हुए कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। ऐसे में हलके की जनता विकास का मार्ग चुनें । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन सुुभाष बराला ने आदमपुर हलके के गांव तेलनवाली, कुतियावाली, बांडाहेड़ी व खारिया का दौरा करके कांग्रेस प्रत्याशी को सबक सिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलके का विकास चौ. भजनलाल परिवार के हाथों ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आदमपुर क्षेत्र की जनता के पास अब मौका है कि वह क्षेत्र को पिछड़ेपन की ओर धकेलने वाली कांग्रेस को करारा सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने वर्ष 2009 में भी यहां से चुनाव लड़ा था, उस समय के कारनामें अब तक सामने आ रहे हैं, वे 13 साल बाद आदमपुर में फिर आए हैं, अब तक उन्हें आदमपुर से लेना-देना नहीं था। ऐसे में जनता से अपील है कि वे बाहरी प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता ही दिखाएं ।



.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks