स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में खेली गई खूनी होली में एक व्यक्ति की मौत, आधा दर्जन के करीब घायल !

 जींद :  सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



 सफीदों हल्के के गांव गांगोली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चली तो तेजधार हथियारों का से भी हमला किया गया । गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मृतक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष का एक घायल हो गया । घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है । फायरिंग करने का आरोप सेवानिवृत फौजी हाल सोनीपत में तैनात एसपीओ पर लगे हैं । पिल्लूखेडा थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 








गांव गांगोली के रामकिशन और सूरत सिंह के परिवार के बीच जमीनी विवाद के चलते पुरानी रंजिश चली आ रही है। वीरवार को दोनों पक्षों में खूनी खेल खेला गया। जिसमें जमकर फायरिंग के साथ साथ तेजधार हथियारों से हमला भी किया गया। जिसमें गोली लगने से रामकिशन पक्ष के 35 वर्षीय पालेराम की मौत हो गई । जबकि बिजेंद्र , विकास , रामकुमार , बलराज , मंगल गोली लगने से घायल हो गए । वहीं पर रामकिशन परिवार के हमले से सूरत सिंह पक्ष का ओमबीर घायल हो गया। रामकिशन परिवार के घायल विकास ने बताया कि वह परिवार के ही पालेराम के साथ पिल्लूखेडा मंडी से बाइक पर सवार होकर गांव आ रहा था कि गांव के मोड़ पर गांव के ही सेवानिवृत फौजी हाल सोनीपत में एसपीओ के पद पर तैनात कुलबीर व सुशील ने उन पर फायरिंग कर दी । गोली उसकी बाजू तथा कान पर लगी । जबकि एक गोली पीछे बैठे पालेराम के सीने में जा लगी।  उसके बाद कुलबीर तथा मंगल ने गांव में जाकर उन्होंने फिर से फायरिंग की । जिसमें उसके परिवार के पांच लोग घायल हो गए।









उधर सुरत सिंह के पक्ष के घायल ओमबीर ने आरोप लगाते हुए बताया कि जमीन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है । चार वर्ष पहले भी उन पर रामकिशन परिवार ने हमला कर दिया था । उसने बताया कि वीरवार को वह अपने भाई कुलबीर के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट घर आ ‌रहा था तो रास्ते में रामकिशन परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया । उसका भाई कुलबीर जान बचाकर वहां से भाग निकला । जबकि वह हमले में घायल हो गया । घटना की सूचना मिलते ही पिल्लूखेडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से हालातों का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।







इस संबंध में पिल्लूखेडा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही है । झगड़े में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि कुछ लोग घायल हो गए । फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।







+ ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |