स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद हल्के के बैडमिंटन एकेडमी संचालक की हिसार में हत्या, परिजनों ने शव उठाने से किया मना !

डाटा गांव के अमित व उसके दोस्त को पीट पीटकर कर दिया था गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान तोड़ा दम !

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


नारनौंद हल्के के गांव डाटा निवासी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित शर्मा की मौत से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से ये कहते हुए मना कर दिया कि जब तक आरोपितों की गिरफतारी नहीं हो जाती और थाना सिविल लाईन प्रभारी का तबादला नहीं हो जाता तब तक वो शव नहीं लेगें। इसकी सूचना मितले ही डीएसपी व नारनौंद हलके के पूर्व विधायक प्रो. रामभगत मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन देने के बाद ही उनका गुस्सा शांत हुआ। 












मूलरूप से नारनौंद हल्के के गांव डाटा निवासी जोकि हाल अर्बन एस्टेट निवासी जगबीर शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा अमित शर्मा तीन बार बैडमिंटन में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुका था और अमित ने करीब चार साल पहले तोशाम रोड़ पर बैडमिंटन एकेडमी खोली थी। उस समय आरोपित दिव्यांश के पिता ने एकेडमी में हिस्सेदारी की बात करने लगा तो उन्होंने मना कर दिया था। हिस्सेदारी ना होने से दिव्यांश व उसके पिता उनसे रंजिश रखने लगे और जान से मारने की धमकी दी थी। 10 साल से आरोपिन दिव्यांश अमित से कभी कोई मुकाबला नहीं जीत सका। यह द्वेष भावना दिव्यांश के मन में घर कर गई थी। इसी वजह से आरोपी ने 10 अक्तूबर को उसको धोखे से बुलाकर चोट मा दी थी। जिससे उपचार के दौरान उसकी मोत हो गई। इससे नाराज प्रदर्शनकारी आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाने पर अड़ गए। 





हंगामे की सूचना मिलने पर डीएसपी अभिमन्यु लोहान मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने परिजनों को बताया कि मुख्य आरोपिन दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी के आश्वासन पर परिजन शव उठाने को राजी हुए।







+ ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |