स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

म्हारी पंचायत पोर्टल पर मिलेगी पंचायती चुनाव की पल-पल की अपडेट : डीसी



- जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग नेे दी जानकारी
रेवाड़ी, 19 अक्टूबर

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग नेे कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव से जुड़ी गतिविधियां इस बार म्हारी पंचायत-  http://prielections.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से विशेष रूप से तैयार करवाया है ताकि प्रत्याशियों व आमजन को पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।














आमजन को घर बैठे मिलेगी पंचायती चुनावों की जानकारी :
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग नेे म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूचियां डाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है ताकि चुनावों के रुझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पंचायती चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे अपडेट रहेंगे।



















रेवाड़ी सहित सहित प्रदेशभर के अन्य जिलों का भी मिलेगा लाइव अपडेट :
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि डेस्कटॉप या स्मार्ट फोन पर गूगल के माध्यम से म्हारी पंचायत सर्फ करने पर पोर्टल का लिंक http://prielections.nic.in उपलब्ध होगा। इस लिंक पर जाकर जिला परिषद, ब्लाक समिति, सरपंच व पंच के नामांकनों के बारे में लाइव अपडेट मिलेगा। इस लिंक पर न केवल रेवाड़ी जिला बल्कि प्रदेशभर के अन्य जिलों के बारे में लाइव अपडेट मिलेगा।













घर बैठे पोर्टल पर देखें अंतिम नतीजे :
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि इस बार के पंचायत चुनाव की गतिविधियां म्हारी पंचायत पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से तैयार करवाया गया है। इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूचियां अपडेट की जाएंगी। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है जिससे चुनावों के रूझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |