स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फसलों के अवशेष जलाने को लेकर हांसी वह नारनौंद हल्के के ये गांव प्रशासन के रडार पर, होगी सख्त कार्रवाई !

 फसल अवशेष प्रबंधन : अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों व किसानों के साथ की बैठक

अधिकारियों एवं किसानों की बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त नीरज।


हिसार, 19 अक्टूबर।
अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने बुधवार को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु जिले के विभिन्न गांवों के किसानों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। भूमि की उर्वरा शक्ति के लिए धान की पराली का प्रबंधन तथा पराली को चारे के लिए उपयोग में लाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। 






अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले के नारनौंद, बास तथा उकलाना क्षेत्र में अधिकतर किसान धान की बिजाई करते हैं। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को फसल अवशेष प्रबंधन के तहत जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि किसान पराली को जलाने की बजाय प्रबंधन, पशुओं का चारा तथा अन्य कार्यों के लिए प्रयुक्त कर सके। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में पराली का प्रबंधन करने के लिए ड्रा के माध्यम से सुपर सीडऱ मशीनों का भी वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीमे गठित की गई है, जो पराली जलाने वाले किसानों पर निगरानी रखेंगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक डॉ विनोद कुमार फोगाट ने बताया कि जिले में 75 हजार 278 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों ने धान की बिजाई की है, जिसमें 69 हजार 28 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों ने बासमती तथा 6250 हेक्टेयर क्षेत्र में नॉन-बासमती की बिजाई की गई है।  धान की पराली जलाने वाले विभिन्न 39 गांवों को रैड व येलो जोन में बांटा गया है। रैड जोन में बीड़ हांसी, घिराय, सिसाय बोलान, काजल, भैणी अमीरपुर, सुलचनी, पेटवाड़, राजपुरा, मोठ रांगड़ान, भाटोल जाटान, थुराना, बड़ाला, बास हाजमशाहपुर, भकलाना, खांडा खेडी, राखी खास तथा नारनौंद शामिल हैं तथा येलो जोन में कुम्भा, खेड़ी गगन, खानपुर, सिसाय, कालीरावण, राजथल, पाली, माढा, उगालन, मोहला, मदनहेड़ी, पुठी सामन, मिलकपुर, सुलखनी, जुगलान, डाबड़ा, राजली, बिठमड़ा, साहू, पाबड़ा, चमारखेड़ा तथा उकलाना शामिल हैं। किसान पराली प्रबंधन को लेकर विभाग के कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान के मोबाईल नंबर 9812924812 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर एसडीओ पवन ढींगडा, डॉ प्रवीन मंडल, नवीन राठी तथा गांव खांडा खेडी, बिठमड़ा, पाबड़ा, बीड़ हांसी, सिसाय, सिसाय बोलान, बास सहित विभिन्न गांवों के किसान उपस्थित थे।  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |