स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में अवैध पिस्तौलों सहित पकड़े गए नारनौंद व महम हल्के के चार युवक !

ईगराह व ईक्कस गांव के पास पकड़े गए चारों आरोपित


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


जींद जिले के गांव ईगराह गांव के बस स्टैंड के पास डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को 32 बोर के अवैध पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूसों सहित पकड़ा गया है। वहीं ईक्कस गांव के पास से भी पुलिस ने दो युवकों को एक अवैध पिस्तौल व चार जिंदा कारतूसों सहित काबू किया है। पुलिस ने चारों के  खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 












मिली जानकारी के अनुसार डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम भिवानी रोड़ पर गश्त कर रही थी कि सूचना मिली कि गांव ईगराह के पास दो युवक अवैध असलाह लिए हुए हैं। टीम ने बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर दबीश दी तो पुलिस की गाड़ी देख दोनों युवक वहां से भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबौच लिया। पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव भैणी महाराजपुर निवासी संदीप व गुरमीत उर्फ मक्कड़ के रूप में हुई। जब टीम ने कार्यवाही करते हुए तालाशी ली तो संदीप के पास से 32 बोर का एक अवैध पिस्तौल व उसमें तीन लोडिड कारतूस बरामद हुए। वहीं गुरमीत की तालाशी लेने पर उसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।











डिटेक्टिव स्टाफ ने ईक्कस गांव के पास से भी दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ईक्कस गांव के पास दो युवक अवैध असला सहित खड़े हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम हिसार जिला के गांव सिसाय निवासी संदीप उर्फ काला और रविंद्र उर्फ सोनू के तौर पर हुई। रविंद्र उर्फ सोनू की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 32 बोर का अवैध पिस्तौल मिला।









कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |