स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मकान से गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में हिसार पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार शहर के 12 क्वाटर स्थित महावीर कॉलोनी के मकान से गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित नशे का आदी है और वो चोरी किए हुए सामान को कम कीमत पर बेच देता है। एक महीने पहले भी उसने एक एसी पाईप चोरी की थी। 










उप निरीक्षक साहब राम ने बताया कि प्रेम वासी महावीर कॉलोनी आदतन चोरी की वारदाते करता है। आरोपी प्रेम ने पहले भी चोरी की वारदाते की है। आरोपी ने पूछताछ के दोरान निम्न वारदाते कबूली है:-

1. आरोपी ने सिटी थाना रोड पर स्थित कशिश होमोपैथिक क्लिनिक से एसी की तार चोरी की थी। जिसके बारे में थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 868 दिनाक 22.09.2022 अंकित है। 

2. आरोपी प्रेम ने मेट्रो प्रॉपर्टी ऑफिस, सिटी थाना रोड के बाहर लगी एसी की पाइप चोरी की थी। जिसके संबंध में थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 884 दिनाक 27.09.2022 अंकित है। 









3. आरोपी प्रेम ने ब्लड बैंक, सिविल अस्पताल में लगे एसी की कॉपर वायर चोरी की थी। जिसके बारे में थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 876 दिनाक 22.09.2022 अंकित है। 

4. आरोपी प्रेम ने सिटी थाना रोड स्थित रामानंद मै0 मीत लैब में लगी एसी की पाइप चोरी की थी। जिस पर थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 850 दिनाक 17.09.2022 अंकित है।









    आरोपी प्रेम चोरीशुदा सामान को कम पैसे में कही भी बेच देता है। आरोपी ने महावीर कॉलोनी से चुराया गया सिलिंडर मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी संजीव कुमार को बेचा  था। संजीव कुमार, संजय गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर डिलीवरी बॉय का काम करता है। पुलिस टीम ने आरोपियों से चोरीशुदा गैस सिलिंडर बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।  गौरतलब है कि संतोष वासी महावीर कॉलोनी ने उपरोक्त आरोपियों पर उसके घर से सिलिंडर चोरी का आरोप लगा पुलिस चौकी 12 क्वार्टर हिसार में शिकायत दी थी।








कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |