पंचायत चुनाव के लिए नामांकन 28 अक्टूबर तक : डीसी
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करवाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य: गर्ग
- जिला में 28 तक चलेगी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रियारेवाड़ी, 26 अक्टूबर
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि रेवाड़ी में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्य के लिए 9 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद हेतु 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन करने के लिए आज, कल व परसों (तीन दिन) शेष बचे हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करवाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उन्होंने कहा कि सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान ईवीएम से होगा जबकि पंच पद का मतदान बैलेट पेपर से होगा।
31 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे उम्मीदवार:
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के लिए शुक्रवार, 28 अक्टूबर अंतिम तिथि है। नामांकन के लिए 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की छंटनी शनिवार, 29 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से होगी और सोमवार, 31 अक्टूबर को उम्मीदवार दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं तथा इसी दिन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
ये हैं रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) :
- जिला परिषद रेवाड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग।
- पंचायत समिति रेवाड़ी : एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह।
- पंचायत समिति बावल : एसडीएम बावल संजीव कुमार।
- पंचायत समिति नाहड़ : एसडीएम कोसली जयप्रकाश।
- पंचायत समिति खोल : सीटीएम रेवाड़ी देवेंद्र शर्मा।
- पंचायत समिति धारूहेड़ा : डीआरओ रेवाड़ी राकेश कुमार।
- पंचायत समिति डहीना : तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल।
- पंचायत समिति जाटूसाना : जीएम रोडवेज रेवाड़ी रवीश हुड्डïा।
यहां भरे जाएंगे जिप व पंचायत समितियों के नामांकन पत्र:
पंचायत चुनाव हेतु जिला परिषद व पंचायत समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) की देखरेख में निम्न स्थानों पर भरे जा रहे हैं।
- जिला परिषद रेवाड़ी वार्ड नंबर 1 से 18 : लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 202 में एडीसी कार्यालय में।
- पंचायत समिति रेवाड़ी वार्ड नंबर 1 से 24 : बीडीपीओ कार्यालय रेवाड़ी।
- पंचायत समिति बावल वार्ड नंबर 1 से 22 : बीडीपीओ कार्यालय बावल।
- पंचायत समिति नाहड़ वार्ड नंबर 1 से 23 : बीडीपीओ कार्यालय नाहड़।
- पंचायत समिति खोल वार्ड नंबर 1 से 16 : बीडीपीओ कार्यालय खोल।
- पंचायत समिति धारूहेड़ा वार्ड नंबर 1 से 22 : बीडीपीओ कार्यालय धारूहेड़ा।
- पंचायत समिति डहीना वार्ड नंबर 1 से 19 : बीडीपीओ कार्यालय डहीना।
- पंचायत समिति जाटूसाना वार्ड नंबर 1 से 17 : बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना।
haryana Panchayat Election update News, Rewari Panchayat Election News, Latest News Rewari Today, #HindiNews


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks