स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर उपचुनाव में इन गांवों में बनाए जाएंगे माडल व सखी मतदान केंद्र !

 haryana hisar hindi news adampur by-election news

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने पीठासीन व वैकल्पिक पीठासीन महिला अधिकारियों की ली बैठक 



हिसार, 26 अक्टूबर।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव के दौरान चंदन नगर में सखी बूथ बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में दो मॉडल बूथ भी बनाए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी बुधवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में चंदन नगर मतदान केंद्र के लिए पीठासीन व वैकल्पिक पीठासीन महिला अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे थे। बैठक में नगराधीश एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी विजया मलिक, जिला परिषद के सीईओ एवं चुनाव प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी प्रीतपाल, चुनाव तहसीलदार जगदीप मान भी उपस्थित थे। चंदन नगर पोलिंग बूथ में कुल 1241 मतदाता हैं, जिनमें 661 पुरूष व 580 महिला मतदाता है। मतदान का समय प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान शुरू करने से पहले उम्मीदवारों के एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल अवश्य करवाया जाए। मॉक पोल के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार तथा नोटा के तीन-तीन वोट डलवाए जाएं। उन्होंने बताया कि ईवीएम का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उप-चुनाव में 22 उम्मीदवार हैं, इसलिए 2 बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी।









जिला परिषद के सीईओ एवं चुनाव प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी प्रीतपाल ने पीठासीन व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को रिहर्सल के दौरान फॉर्म 17-ए सहित विभिन्न फॉर्म/दस्तावेजों को भरने के साथ-साथ टैंडर वोट, चैलेंज वोट, उम्मीदवारों के एजेंट के कार्य सहित चुनाव से संबंधित सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगराधीश एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी विजया मलिक ने भी मतदान के समय किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। मतदान के समय प्रत्येक मतदाता को अपना फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। निर्वाचन आयोग द्वारा ईपीक को मुख्य दस्तावेज माना गया है। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा निर्धारित किए गए पहचान पत्र दिखाने के उपरांत मतदाता मतदान कर सकेगा। उन्होंने बताया कि मतदान शुरू होने के पश्चात प्रत्येक दो घंटे के बाद मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करें। आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए निर्धारित की गई बिजली, पानी, रैंप, दरवाजे, खिड़कियां आदि सुविधाएं मुहैया करवानी सुनिश्चित की जाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |