स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में नील गाय ने गाड़ी पर लगाई छलांग, एक की मौत चार घायल !

 


हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हांसी भिवानी मार्ग पर सुंदर ब्रांच नहर के पास एक चलती गाड़ी के ऊपर नील गाय ने छलांग लगा दी और वो गाड़ी के अंदर घूस गई। जिसके कारण गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया। 












हांसी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन भिवानी जिले के दिनोद निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि वो अपने गांव के रवि कुमार, भीखूराम, लक्ष्मीनारायण, व चालक संदीप के साथ गाड़ी में सवार होकर जींद जिले के गांव दनौदा में एक रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि जैसे ही उनकी गाड़ी हांसी भिवानी मार्ग पर सुंदर ब्रांच नहर के पास पहुंची तो एक नील गाय ने उनकी गाड़ी पर छलांग लगा दी और शीशा तोड़ते हुए पूरी की पूरी गाड़ी के अंदर घूस गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों व राहगिरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने भीखूराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में घायल लक्ष्मीनारायण की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीखूराम पांच बहनों का ईक्लौता भाई है और उसके परिवार का अन्य कोई सहारा नहीं है। 









Road, Road Acciden in Hisar, Road Accident in Haryana, Hindi News, Hansi News, Bhiwani News, Hisar News, Haryana News, Bhaskar News, Hari Bhoomi News, Amar Ujjala News, Jagran News Hisar


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |