स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

तू मेरा नहीं हुआ तो किसी ओर का में नहीं होने दूंगी, कहकर महिला ने युवक पर डाल दी तेजाब से भरी केन !

 



सोनीपत : तहलका न्यूज

सोनीपत शहर के मयूर विहार क्षेत्र में एक युवक पर एक महिला ने तेजाब डाल दिया और जोर जोर से चिलाने लगी कि तूं मेरा नहीं हुआ तो किसी ओर का में नहीं होने दूंगी। तेजाब फेंकने से युवक पूरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 











आरोप है कि महिला युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक व उसके परिजनों ने शादी से मना कर दिया था। जिससे गुस्साई महिला हाथ में तेजाब से भरी केन लेकर आई और युवक पर फेंक दिया। जिससे युवक झुलस गया। परिजनों ने युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। युवक की हालात गंभीर बनी हुई है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की बुआ के बयान पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  






मयूर विहार की निवासी अनीता ने बताया कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी उसके भाई-भाभी की मौत हो चुकी है। तो उसने अपने भतीजे श्याम को बचपन से अपने पास परवरिश की है। अब श्याम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। श्याम के पास सदर थाना गोहाना के गांव की अंजली नाम की महिला संपर्क में आई और फोन पर बात करने लगी। कुछ समय बाद वो अपनी मां के साथ उसके भतीजे के लिए रिश्ता लेकर उनके घर भी आई थी। बाद में उसे पता लगा कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और वह पति से अलग रह रही है। ऐसे में उसने अपने भतीजे की शादी उसके साथ करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद भी युवती उसके भतीजे के पास कॉल करने लगी थी। तो श्याम ने भी उससे शादी करने से मना कर दिया।






haryana sonipat news woman threw acid on young man for refusing to marry in sonipat

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |