स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद : बुजुर्ग ने रेल के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या, शव की नहीं हुई शिनाख्त !

 


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

  जुलाना फाटक के पास दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर बुजुर्ग ने अज्ञात परिस्थितियों में रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शव पूरी तरह से क्षत विक्षत होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।





 रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि  दिल्ली भटिंडा रेल मार्ग पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जुलाना फाटक के पास रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी सबूत नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक की उम्र 60-70 साल के आसपास लग रही है। वो सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए था और साथ में डोगा भी लिए हुए था। 







जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।




Hindi news haryana, haryana news, Jind News , 

Elder committed suicide by jumping in front of the train, the body was not identified

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |