हिसार जिले के पंचायत चुनाव में जिला परिषद के वार्ड 21 से प्रत्याशी राजेश संदलाना को मिल रहे भारी जनसमर्थन से विरोधियों की उड़ी नींद !
Hindi News, Haryana Hisar News, Panchayat elections of Hisar district, the candidate from Ward 21 of the Zilla Parishad, Rajesh Sandlana, got a huge public support from the opponents
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
भले ही हिसार जिले में पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान ना हुआ हो, लेकिन चुनावी पारा चरम सीमा पर चढ़कर बोल रहा है। पंच सरपंच के साथ साथ इस बार जिला परिषद का चुनाव में भी उम्मीदवारों के भी पसीने छूटे हुए हैं। जिला परिषद के वार्ड 21 से प्रत्याशी राजेश संदलाना को उनके वार्ड के हर गांव में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे इस वार्ड से प्रत्याशी बनने की सोच रहे अन्य संभावित उम्मीदवारों के पसीने छूट रहे हैं।
वार्ड 21 के गांव छान निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ जोगड़ा, संपूर्ण, उमेद, कुलदीप, राजबीर, सज्जन ने बताया कि काफी दिन से चुनाव को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और काफी लोग चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। जिला परिषद का चुनाव लड़ने के लिए भी वार्ड 21 से काफी लोग चुनावी मैदान में उतरने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन समाज सेवी राजेश संदलाना के इस वार्ड से प्रत्याशी बनने की घोषणा होते ही इस चुनाव में जिला परिषद का चुनाव एकतरफा होने की आपार संभावना बन रही है। क्योंकि राजेश संदलाना समाज सेवी होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने व समाज में जात पात के भेदभाव को खत्म कर जागरक करने का काम करता है। वहीं वो भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में भी काम कर रहा है। जिससे उसकी छवि लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है।
हिसार जिले के जिला परिषद के वार्ड 21 से प्रत्याशी राजेश संदलाना ने कहा कि वो ग्रामीण क्षेत्र में धरातल पर विकास करवा सकें और लोगों की सामूहिक समस्याओं का समाधान करवाने के लिए इस चुनावी रण में उतरे हैं। ताकि लोग ये समझ सकें कि उनके द्वारा चुना गया प्रतिनिधि उनके क्षेत्र का विकास किस हद तक कर सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks