चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में बरवाला की महिला गिरफ्तार !
Barwala's woman arrested for buying stolen jewelery
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम ने बरवाला की एक महिला को चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला के कब्जे से सोने के दो मंगलसूत्र भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले के अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में वार्ड नंबर 14 बरवाला निवासी रामरती देवी को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 379A/120B/411/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 867 दिनाक 30.08.2022 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई रोहतास ने बताया कि आरोपी ने खेदड़ निवासी विक्रम और बीका, अमित उर्फ शीलू, फतेहाबाद निवासी दीप उर्फ दीपू और जितेंद्र उर्फ काकू से चोरी शुदा सोने के आभूषण खरीदे थे। खेदड़ निवासी विक्रम और बीका, अमित उर्फ शीलू ने मोटरसाइकिल पर सवार हो बस स्टैंड बरवाला, गांव किरमारा और गांव नंगथला से महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीने थे। जिन्हे वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और छीना गया एक मंगलसूत्र बरामद किया था। इसके साथ ही वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने थाना बरवाला और अग्रोहा क्षेत्र से मंगल सूत्र, चैन, गंठी छीनने की कई वारदातो के आरोपी फतेहाबाद निवासी दीप उर्फ दीपू और जितेंद्र उर्फ काकू को गिरफ्तार किया था । पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में इन्होंने बताया कि छीने गए आभूषण रामरती देवी को बेचे है।
पहले से गिरफ्तार आरोपियों खेदड़ निवासी विक्रम और बीका, अमित उर्फ शीलू, फतेहाबाद निवासी दीप उर्फ दीपू और जितेंद्र उर्फ काकू की निशानदेयी पर चोरी शुदा आभूषण खरीदने के आरोप में रामरती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी रामरती से सोने के 2 मंगल सूत्र बरामद किए है। आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks