हांसी के दुकानदारों में शुक्रवार को मचा हड़कंप, जाने वजह !
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने शहर का पैदल दौरा कर सड़कों से हटवाया अतिक्रमण
एसडीएम ने दुकानदारों को दी चेतावनी, सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माने के साथ की जाएगी कड़ी कार्यवाही
शहर का दौरा कर सड़कों से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम डॉ जितेंद्र अहलावत
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर का पैदल दौरा कर सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया और दुकानदारों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर दोबारा से सड़कों पर अतिक्रमण किया तो जुर्माने के साथ साथ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत शुक्रवार सुबह ही शहर के दौरे पर निकले और शहर की लगभग सभी मुख्य सड़कों तथा चौराहों पर जाकर अतिक्रमण को हटवाया। एसडीएम के दौरे की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और जिस भी दुकानदार तक एसडीएम के औचक दौरे की खबर पहुंची उन्होंने आनन-फानन में दुकानों के आगे सड़कों पर सामान के स्टालो को तुरंत हटा दिया। एसडीएम ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर दोबारा से सड़कों पर अतिक्रमण किया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम ने शहर का निरीक्षण दौरा उमरा गेट से शुरू किया। इसके बाद प्रताप बाजार, सदर बाजार ,बरसी गेट ,बस स्टैंड से अंबेडकर चौक पहुंचे।
एसडीम के दौरे के बाद खुली खुली नजर आई शहर की सड़कें: एसडीएम डॉ जितेंद्र अहलावत के दौरे के बाद शहर की सड़कें खुली खुली नजर आई । इस नजारे को देखकर राहगीर भी काफी खुश दिखाई दिए। कई राहगीरों ने कहा कि इस तरह का दौरा अगर सप्ताह में एक बार एसडीएम या अन्य किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कर दिया जाए तो शहर की बदल सकती है। कई राहगीरों ने एसडीएम के सड़कों से अतिक्रमण हटाने कि इस अभियान की सराहना की। शहर का दौरा करने के बाद एसडीएम ने बताया कि इस तरह का औचक निरीक्षण समय-समय पर किया जाएगा । शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी अभी निर्धारित की जाएंगी ।
Haryana Hisar Hansi SDM Dr Jitendra Singh visited the city on foot and got the encroachment removed from the roads, Hindi news

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks