हिसार फतेहाबाद सहित चार जिलों में बजा पंचायती चुनाव का बिगुल
जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए 22 नवंबर व पंच सरपंच के लिए 25 नवंबर को मतदान
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हरियाणा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का बिगुल बज चुका है। हरियाणा चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिसार, फतेहाबाद, पलवल और फरीदाबाद के लिए पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन जिलों में जिला परिषद के लिए 22 नवंबर को तो पंच सरपंच के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और 27 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति के उम्मीदवारों के वोटों की गिनती की जाएगी। जबकि सरपंच व पंच के मतदान की मतदान के तुरंत बाद ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए पांच नवंबर से 11 नवंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। वहीं 12 नवंबरों को नामांकन पत्रों की छटनी की जाएगी और 14 नवंबर को उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। वहीं 14 नवंबर को ही दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे। जिला परिषद व पंचायत समितियों का चुनाव 22 नवंबर को तथा पंच सरपंच के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा। पंच सरपंचों के मतों की गिनती उसी दिन वहीं पर करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति की सभी सीटों के मतों की गिनती 27 नवंबर को की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Hindi NewsLocalHaryanaHaryana Panchayat Election 2022 Phase 3 Update; Hisar, Faridabad, Fatehabad, Palwal, Panchyat Election Latest News Today Live, Haryana News Today Live,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks