स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा के शहर में रहने वाले नरकीय जीवन जीने को मजबूर, सरकार आदमपुर उपचुनाव में लीन !





हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हरियाणा के शहर पिछले दस दिनों से कूड़े का ढेर बने हुए हैं। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। क्योंकि शहर की हर गली, हर सड़क गंदगी से अटी पड़ी है। वहीं हिसार शहर के सुंदर नगर पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। क्योंकि सुंदर नगर निवासियों के अनुसार इस कालोनी में कभी कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आते। जिसके कारण स्थानीय लोगों को खुद ही यहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी पड़ती है।







सुंदर नगर में स्थानीय लोग गली में सफाई करते हुए। 







नगरपालिका व दमकल कर्मियों की हड़ताल से शहरों की दशा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।  दो दिन के लिए शुरू की गई हड़ताल सरकार द्वारा कोई कार्रवाई ना करने से हड़ताल लगातार बढ़ाई जा रही है। सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय आदमपुर उपचुनाव में लीन हैं। लेकिन कर्मचारियों की इस बेरुखी का खामियाजा भाजपा जजपा गठबंधन सरकार को कहीं ना कहीं उपचुनाव और पंचायत चुनाव में उठाना पड़ सकता है। 






  सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी के साथ शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बैठक की। करीब एक घंटे तक चली ये बैठक बेनतीजा रही और किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई।









संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार चंडीगढ़ में औपचारिक रूप से बैठक बुलाए, जिसमें अधिकारी भी मौजूद रहें। साथ ही बैठक की कार्यवाही भी लिखी जाए। साथ ही उन्होंने सरकार को बातचीत के लिए शनिवार तक का अल्टीमेटम भी दिया।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |