गांजा सहित नारनौंद क्षेत्र के अलग अलग गांव की एक महिला सहित दो गिरफ्तार !
हांसी: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी सीआईए पुलिस ने गश्त के दौरान नारनौंद हल्के की एक महिला व एक पुरूष को साढ़े 5 किलो से अधिक गांजा सहित पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि क्षेत्र में गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह के बारे में पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
सीआईए पुलिस की टीम गश्त कर रही थी कि गश्त के दौरान पुलिस को एक महिला व पुरूष पर शक हुआ तो उनकी तालाशी ली तो उनके पास 5 किलो 519 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान डाटा निवासी बिमला व सिसाय कालीरावण निवासी देवीलाल के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि ये सबूत जुटाए जा सकें कि वो इस गांजा को कहां पर सप्लाई करने वाले थे और कहां से खरीदकर लाए थे।
#hindinews haryana hisar news Two arrested including a woman from different villages of Narnaund area including Ganja

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks