स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार शहर के मकानों में चोरी करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार शहर की कॉलोनियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में हिसार पुलिस ने दो युवकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 









 पुलिस चौकी 12 क्वार्टर हिसार पुलिस ने आदर्श नगर और महावीर कॉलोनी के निर्माणधीन मकान से हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस चौकी के आदर्श नगर हिसार निवासी जयवीर ने 19.09.2022 को उनके घर में हुई चोरी के संबध में शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि 19.09.2022 को सुबह 2 AM पर एक चोर हमारे घर में घुसा जो अलमारी से नकदी और कुछ आभूषण मोका से लेकर भाग गया। जिसके साथ दो अन्य लड़के और भी थे। इन्होंने हमारे घर के अलावा हमारे पड़ोसियों के घर से भी चोरी की है। दी गई शिकायत पर थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अभियोग संख्या 891 दिनाक 19.09.2022 अंकित कर आरोपी आदर्श नगर हिसार निवास रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की वारदात में इसके अलावा शम्मी और जितेंद्र उर्फ छोटू भी शामिल थे। पुलिस द्वारा जितेंद्र उर्फ छोटू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी आदतन चोर है और अपनी निजी जरूरतों के लिए चोरिया करते है। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार से 2 हजार रुपए बरामद किए है आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।








     इसी के साथ ही महावीर कॉलोनी हिसार में निर्माणधीन मकान से सैटरिंग का सामान चोरी मामले में महावीर कॉलोनी निवासी तेजेंद्र उर्फ सनी को थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 939 दिनाक 02.10.2022 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी में ईश्वर सिंह ने महावीर कॉलोनी स्थित अपने निर्माणधीन मकान से दो युवकों द्वारा मोटरसाइकिल पर सैटरिंग की प्लेट चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। पुलिस टीम ने पहले मामले में आरोपी एक युवक महावीर कॉलोनी निवास भूपेंद्र को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और सैटरिंग का सामान बरामद किया था। वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल तेजेंद्र उर्फ सनी ने अनाज मंडी हिसार के बाहर से चोरी की थी। जिसके चोरी होने के बारे में थाना शहर हिसार में अभियोग अंकित है। आरोपी तेजेंद्र उर्फ सनी को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।











Hindi News, Haryana, Hisar, Two accused arrested for theft in Hisar houses

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |