नारनौंद क्षेत्र के युवक की हत्या के मामले में हिसार पुलिस ने किया एक गिरफ्तार !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद हल्के के गांव डाटा निवासी हाल हिसार निवासी बेडमिंटन खिलाड़ी एवं अकादमी संचालक अमित की हत्या के मामले में हिसार पुलिस ने तीसरे आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बैडमिंटन अकादमी संचालक अमित वासी अर्बन एस्टेट हिसार की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी खैरमपुर निवासी योगेश को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 147/149/323/302/307/506 के तहत अंकित अभियोग संख्या 609 दिनाक 11.10.2022 में गिरफ्तार किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक धरमवीर ने बताया कि मृतक अमित बैडमिंटन अकादमी चलाता था। अमित और दिव्यांश की टी शर्ट की पेमेंट को लेकर फोन पर कहासुनी और गाली गलौच हुए थे। दिव्यांश ने अमित को पैसे देने के बारे में कह पूछा कि वह कहा है। जिस पर अमित ने बताया कि वह सेक्टर 16/17 पुल के पास है। दिव्याश अपने साथियों सहित गाड़ियों में सवार होकर आया और अमित व उसके दोस्त उदय वासी सेक्टर 9/11 हिसार को भी चोटे मारी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से सभी चले गए। अमित को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया । इलाज के दौरान अमित की मृत्यु हो गई। अमित के दोस्त उदय वासी सेक्टर 9/11 की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया।
एएसआई धर्मवीर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई अब तक की जांच में दिव्यांश और अमित के बीच टी शर्ट के पैसे के लेन देन की बात सामने आई है। योगेश भी वारदात में दिव्यांश और दीपक के साथ था। दिव्यांश और दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने दिव्यांश से वारदात में प्रयोग गाड़ी और एक लकड़ी का बिंडा बरामद किया था। तीसरे आरोपी योगेश को पूछताछ उपरांत आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
Hisar police arrested an accused in the murder of a youth of Narnaund area, , Third accused arrested in Badminton Academy operator murder case,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks