स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : अवैध तरीके से हवालात में रखकर गुप्तांग पर चोट मारने के मामले में एसएसआई लाईन हाजिर !

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हिसार जिले के नारनौंद पुलिस थाने में पुलिस की वर्दी का रूतबा दिखाकर अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट करने क ा मामला संज्ञान में आया है। आरोप है कि एएसआई ने अवैध तरीके से हवालात में बंद कर दो युवकों के साथ मारपीट की और उनके गुप्तांग पर चोट मार दी। मामला एसपी के संज्ञान में आने पर आरोपित पुलिस कर्मचारी को लाईन हाजिर कर दिया गया है। 











नारनौंद क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे और एक अन्य युवक के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकडक़र थाने ले गई। पीडि़त का आरोप है कि रात के समय एसआई शिवकुमार शराब के नशे में धूत होकर आया और उसके बेटे व दूसरे युवक के  कपड़े निकलवाकर उनके साथ मारपीट की और उनके गुप्तांग पर चोट मार दी। जब 22 अक्टूबर को वो उन्हें थाने से लेकर आए तो उन्होंने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।









पीडि़त युवकों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपित एसआई ने मारपीट करने के बाद सुबह धमकी दी कि अगर उनके साथ हुई मारपीट के बारे में किसी को कोई शिकायत देने की कोशिश की तो उनको किसी अन्य केस में फंसा दिया जाएगा। 










इस संबंध में इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त युवकों के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। एसपी के आदेश के बाद एसआई शिवकुमार को लाईन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 









+ ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |