स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : भारी मात्रा में अफीम सहित नशा तस्करगिरफ्तार, लिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, यहां पर करनी थी सप्लाई !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार पुलिस ने चैकिंग के दौरान सप्लाई करने जा रहे एक नशा तस्कर को पकडऩे में सफलता हासिल की हे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के बारे मं पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। 










सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर ढंडूर पुल के पास खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के हिसार-सिरसा हाईवे पर ढंडूर पुल के पास पहुंची तो एक युवक हिसार-सिरसा हाईवे पर ढंडूर पुल के  नीचे सर्विस लेन पर खड़ा था जो पुलिस टीम को देख बड़ी तेजी से ढंडूर बस स्टैंड की तरफ जाने लगा। जिसे पुलिस ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम महेंद्र जाणी वासी जैसला, जोधपुर, राजस्थान बताया। नियमानुसार श्री अशोक कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्जनपुर की मोजुदगी में तलाशी लेने पर महेंद्र जाणी के कब्जे से एक बैग बरामद हुआ। जिसकी नियमानुसार तलाशी लेने पर बैग से एक पॉलिथिन की थैली में अफीम बरामद हुई। जिसका वजन करने पर कुल 1 किलो 200 ग्राम हुआ। बरामद अफीम को कब्जा पुलिस लेकर महेंद्र जाणी के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 













    सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि महेंद्र जाणी नशीले पदार्थ अफीम की तस्करी करता है और राजस्थान से हिसार व फतेहाबाद में अफीम सप्लाई करने के लिए आता हैं। जिसे आज काबू किया गया है। आरोपी पहले भी 2 से 3 बार अफीम सप्लाई करने के लिए आ चुका है। पुलिस टीम दौरा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये अफीम जोधपुर, राजस्थान से लेकर आया हु और इसे फतेहाबाद पहुंचाना था। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को आज पेश अदालत कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।




    • Hindi News
    • Local
    • Haryana
    • Hisar
    • Hisar Police Caught Opium Dhandur Bridge Supply Fatehabad
    • + ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |