स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

टीचर ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी सहित रोहतक जिले के ससुराल पक्ष के छ: के खिलाफ मामला दर्ज, परिजनों ने ये बताया कारण !


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव सिवानामाल में एक शिक्षक ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के ब्यान पर मृतक की पत्नी व सालों सहित ससुराल पक्ष के छ: लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। 




मृतक  शिक्षक प्रवीन के पिता ईश्वर सिंह ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसका बेटा प्रवीन बहादुरपुर के सरकारी स्कूल में विज्ञान संकाय का अध्यापक था और उसकी करीब चार साल पहले प्रवीन की शादी चिड़ी गांव की मंजूबाला के साथ हुई थी। शादी के बाद से मंजूबाला व उसके भाई व अन्य परिजन उसके बेटे को अकसर परेशान करते रहते थे। मृतक के पिता का आरोप है कि मंजूबाला व उसके परिजन सरेआम उसके बेटे को गालियां देकर बेईज्जत करते थे। जिससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। कुछ दिन पूर्व प्रवीन की पत्नी अपने मायके चिड़ी गांव चली गई तो प्रवीन ने त्योहार पर घर आने के लिए फोन किया तो मंजूबाला व उसके परिजनों ने उसको फिर से गालियां देनी शुरू कर दी। इसी से परेशान होकर उसके बेटे प्रवीन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ईश्वर सिंह के ब्यान पर मृतक की पत्नी मंजूबाला, चिड़ी निवासी संजय, मंजीत, संदीप, बहनोई अजमेर व सुनील के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  






 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |