स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा पुलिस के SPO को हत्या के मामले में जींद ने किया गिरफ्तार !

 परिवारिक रंजिश के चलते अपने ही गांव के व्यक्ति की कर दी थी हत्या !



जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


जींद जिले की पिल्लू खेड़ा मंडी पुलिस ने गांव गांगौली में हुए दो परिवारों के झगड़े में गोली मारकर हत्या करने के मामले में सोनीपत जिले में तैनात एक पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। क्योंकि इस वारदात में दोनों पक्षों के बीच खेली गई खूनी होली में कई लोग घायल भी हो गए थे। 



पिल्लू खेड़ा मंडी थाने की पुलिस ने 20 अक्टूबर को गांव गांगौली में रामकिशन पक्ष के धर्मपाल की हत्या करने के मामले में गांव गांगौली निवासी कुलबीर जोकि सूरता पक्ष के परिवार से तालूक रखता है और हरियाणा पुलिस में तैनात में एसपीओ के पद पर सोनीपत में तैनात है, उसे हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में गांव गांगौली निवासी विजेन्द्र के ब्यान पर मामला सूरता पक्ष के हरियाणा पुलिस के एसपीओ कुलबीर व अन्य के खिलाफ दर्ज किया था।  










गौरतलब है कि जींद जिले के गांव गांगौली में सुरता व रामकिशन पक्ष के परिवारों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर 20 अक्टूबर को दोनों पक्षों में विवाद हो गया और फायरिंग भी हुई थी। जिसमें रामकिशन परिवार के पालेराम की गोली लगने से मौत हो गई थी। रामकिशन परिवार ने सूरता परिवार पक्ष के सोनीपत जिले में हरियाणा पुलिस में तैनात एसपीओ कुलबीर पर फायरिंग कर हत्या करने का आरोप लगाया था। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |