स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में क्यों है खास, किस समय लगेगा और कब तक रहेगा, सूर्य ग्रहण के समय क्या ना करें , ये रखनी होगी सावधानी !

सूर्य ग्रहण का प्रारंभ दोपहर में 2 बजकर 29 मिनट।

सूर्य ग्रहण का मध्य काल शाम 4 बजकर 30 मिनट।

ग्रहण समाप्त शाम को 6 बजकर 32 मिनट पर।


सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 3 मिनट है।


दिल्ली , चंडीगढ़ : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

भारत में सूर्यग्रहण का मोक्ष होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। इसलिए भारत में सूर्यास्त ही सूर्यग्रहण का मोक्ष माना जाएगा।










ग्रहण का सूतक काल


सूर्ग्रग्रहण का सूतक सूर्य ग्रहण के आरंभ होने से 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण का आरंभ 25 अक्टूबर को 2 बजकर 29 मिनट होने से ग्रहण का सूतक 24 अक्टूबर दिवाली की रात 2 बजकर 29 मिनट से लग जाएगा। ऐसे में सूर्य दिवाली की रात देवी लक्ष्मी की आराधना और मंत्र जप करना बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा। दिवाली की रात सूतक लग जाने के बाद से मंदिर के दरवाजे बंद हो जाएंगे और ग्रहण संबंधी नियमों का पालन, देवी-देवताओं का स्पर्श 24 तारीख की रात से अगले दिन शाम तक नहीं किया जाएगा/ 




 आचार्य राम अवतार शास्त्री







Surya Grahan: 25 अक्टूबर, 2022 को देश के कई हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. दिवाली के ठीक एक दिन बाद लगने वाले इस सूर्यग्रहण (Solar eclipse) को देश के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकता है. इस खगोलीय घटना को देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में (solar eclipse in India) बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा. सरकार की तरफ से इसे लेकर एक लिस्ट जारी की गई, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि किस शहर में कब तक सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है. हालांकि भारत में इस ग्रहण का अंत नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि सूर्यास्त के बाद भी ग्रहण जारी रहेगा. भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के दूसरे क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING
सरकार ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि 25 अक्टूबर 2022 (3 कार्तिक, शक संवत 1944) को आंशिक सूर्य ग्रहण घटित होगा. भारत में सूर्यास्त के पहले अपराह्न में ग्रहण आरम्भ होगा तथा इसे अधिकांश स्थानों से देखा जा सकेगा. 

लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

कब होगा अगला सूर्यग्रहण
भारत में अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. देश के सभी हिस्सों से वह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में परिलक्षित होगा. अमावस्या को सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तथा वे तीनों एक सीध में आ जाते हैं. आंशिक सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चन्द्र चक्रिका सूर्य चक्रिका को आंशिक रूप से ही ढक पाती है.

सूर्य ग्रहण के समय न करें ये लापरवाही
सूर्य ग्रहण को थोड़ी देर के लिए भी खाली आंखों से नहीं देखा जाना चाहिए. चंद्रमा सूर्य के अधिकतम हिस्सों को ढक दे तब भी इसे खाली आँखों से न देखें क्योंकि यह आँखों को स्थाई नुकसान पहुंचा सकता है जिससे अंधापन हो सकता है. सूर्य ग्रहण को देखने की सबसे सही तकनीक है ऐलुमिनी माइलर, काले पॉलिमर, 14 नं. शेड के झलाईदार कांच का उपयोग कर अथवा टेलेस्कोप के माध्यम से श्वेत पट पर सूर्य की छाया का प्रक्षेपण कर इसे देखना.










सरकार ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि 25 अक्टूबर 2022 (3 कार्तिक, शक संवत 1944) को आंशिक सूर्य ग्रहण घटित होगा. भारत में सूर्यास्त के पहले अपराह्न में ग्रहण आरम्भ होगा तथा इसे अधिकांश स्थानों से देखा जा सकेगा. 

लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

कब होगा अगला सूर्यग्रहण
भारत में अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. देश के सभी हिस्सों से वह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में परिलक्षित होगा. अमावस्या को सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तथा वे तीनों एक सीध में आ जाते हैं. आंशिक सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चन्द्र चक्रिका सूर्य चक्रिका को आंशिक रूप से ही ढक पाती है.

सूर्य ग्रहण के समय न करें ये लापरवाही
सूर्य ग्रहण को थोड़ी देर के लिए भी खाली आंखों से नहीं देखा जाना चाहिए. चंद्रमा सूर्य के अधिकतम हिस्सों को ढक दे तब भी इसे खाली आँखों से न देखें क्योंकि यह आँखों को स्थाई नुकसान पहुंचा सकता है जिससे अंधापन हो सकता है. सूर्य ग्रहण को देखने की सबसे सही तकनीक है ऐलुमिनी माइलर, काले पॉलिमर, 14 नं. शेड के झलाईदार कांच का उपयोग कर अथवा टेलेस्कोप के माध्यम से श्वेत पट पर सूर्य की छाया का प्रक्षेपण कर इसे देखना. 












जबकि वैज्ञानिक दृष्‍टिकोण से ग्रहण काे एक विशेष खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल पर पंडित-पुरोहितों की खास नजर होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में खास एहतियात बरतने को कहा जाता है। बुजुर्ग और बच्‍चों को भी ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा।

सूर्य ग्रहण 2022 के वैज्ञानिक पक्ष की बात करें तो चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह से ढंक लेता है, तो इसे ग्रहण कहा जाता है। ज्‍योतिषियों के अनुसार भारत में ग्रहण दिखने पर ही सूतक काल को प्रभावी माना जाता है। सूर्य ग्रहण 2022 अक्‍टूबर माह की 25 तारीख को (Surya Grahan 2022 Date & Time in India) शाम साढ़े चार बजे से लगने जा रहा है। जबकि इस साल 30 अप्रैल को पहला सूर्यग्रहण 2022 लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई राज्‍यों में देखा जा सकेगा।

ज्‍योतिषविदों की मानें तो सूर्य ग्रहण देखे जाने के समय के हिसाब से ही सूतक काल की गणना की जाती है। 25 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण लगने पर इसका व्‍यापक प्रभाव भारत में दिखेगा। देश-दुनिया में ग्रहण के असर से अशुभ की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रहण का सूतक काल (Sutak Kaal India) मान्य है। क्‍योंकि, अपने देश में धार्मिक मान्‍यताओं के लिहाज से सूर्य ग्रहण 2022 को आम जनजीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता। आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से लगने जा रहा है।






भारत के कई राज्‍यों में दिखेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022 Visibility in India)

सूर्यग्रहण 2022 भारत के कई राज्‍यों में नजर आएगा। विदेश की बात करें तो दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर के इलाके, अंटार्कटिका और अटलांटिक के इलाके में भी सूर्य ग्रहण नजर आएगा।











सूर्यग्रहण का आपके जीवन पर क्‍या असर पड़ेगा। किस राशि के व्‍यक्ति पर कैसा प्रभाव सूर्य ग्रहण डालेगा, इसे जानना भी आवश्‍यक है। यहां ज्‍योतिर्विद राशियों के अनुसार इसका असर बता रहे हैं कि संबंधित राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का क्‍या असर होगा।








1. सूर्यग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Aries
इस दौरान मेष राशि वालों को अधिक सावधानी रखनी होगी। इसके चलते पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव के अलावा जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस समय दोनों के बीच सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक निवेश के मामले में भी दोनों के मध्य तनाव रह सकता है। उचित होगा कि बड़े आर्थिक निवेश को फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दें।

2. सूर्यग्रहण का वृषभ राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Taurus
सूर्य ग्रहण के चलते यह समय आपके लिए चुनौतियों से भरा साबित होने की संभावना है। किसी बात के कारण इस समय आपको तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर्स से टकराव या मनमुटाव होने के अलावा परिवारीजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है।






3. सूर्यग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Gemini
इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा साथ ही आपकों निवेश में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय रहेगा। खर्चों में कमी के बीच यह समय आपके लिए लेन- देन के मामले में काफी शुभ रहेगा।

Must Read- अमावस्या एक ऐसी तिथि जो अपने आप में है अत्यंत विशेष, जानिये कैसे?

4. सूर्यग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Cancer
धन लाभ के साथ ही इस राशि के जातकों को कई अच्छी खबर भी मिलने के अलावा इस समय आर्थिक परेशानियां भी कम हो सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं का हल होगा। खुद को काफी हद तक सुखी महसूस करेंगे। लेकिन इस दौरान आने वाला तनाव आपकी सारी खुशियों को बहा देगा।









5. सूर्यग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on LEO
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के चलते इस समय आप नया मकान या घर खरीद सकते हैं। नए कार्य को शुरू करने के लिए समय शुभ होने के साथ ही ये समय दांपत्य जीवन के लिए भी सुखमयी रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने के साथ ही ये समय लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा। परंतु लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।


6. सूर्यग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Virgo
ये समय व्यापार के लिए काफी शुभ होने के चलते इस समय आप नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता के बीच धन- लाभ तो होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।










7. सूर्यग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Libra
सूर्यग्रहण आपकी राशि में ही होने के चलते इसका सबसे अधिक प्रभाव आपकी राशि पर ही दिखेगा। ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहना होगा, अन्यथा आप दुर्घटना आदि का शिकार हो सकता है। उचित रहेगा कि जलक्षेत्र के आसपास थोड़ा संभलकर रहने के अलावा वाहन का प्रयोग भी संभलकर करें। उचित होगा कि इन दौरान चिंता को खुद से दूर कर स्वयं पर नकारात्मकता को हावी न होने दें।

Must Read- मिथुन में वक्री मंगल, जानें इसका सभी राशियों पर असर


8. सूर्यग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Scorpio
ये समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता, आपको तमाम कोशिशों के बावजूद तरक्की मिलने में संदेह है। यहां तक की आपको के टिके रहने के लिए तक काफी मेहनत करनी होगी। उचित होगा इस दौरान उधार आदि लेने से बचें और न ही किसी के पैसे दें। आपमें से कुछ को इस समय व्यापार में लाभ हो सकता है। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। उचित होगा कि अपने खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।




9. सूर्यग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Sagittarius
यह ग्रहण आपके लिए थोड़े फायदे वाला रहने की संभावना है। लाभ हो सकता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बने रहने से आपको कई जगहों से लाभ संभव है। इस समय आप मकान या वाहन भी खरीद सकते हैं। जरा सी मेहनत आपको अचानक बूम देगी, यहां तक की अपके बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते हैं।



10. सूर्यग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव ; Effect of solar eclipse on Capricorn
समय अच्छा है, जो लाभ भी देकर जाएगा, लेकिन इसके लिए कुछ सावधानियां आवश्यक हैं। जिसके तहत इस दौरान आपको कॅरियर और कारोबार में भी संभलकर चलना होगा। अधिकारियों से विवादों में न उलझते हुए अपने इगो पर कंट्रोल रखें और मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए हर काम करें। इसके अलावा सेहत को लेकर भी आपको अपना ध्यान रखना होगा।

11. सूर्यग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Aquarius
यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जहां एक ओर आर्थिक बढ़ोतरी के साथ धन लाभ होने के साथ ही कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। तो वहीं आपकी मेहनत का आपको पूरा लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। हर बात में आने वाली रुकावट आपको काफी हद तक परेशान करेगी।











12. सूर्यग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव : Effect of solar eclipse on Pisces
यह समय आपके लिए अशुभ फल लाता दिख रहा है। यह समय बहुत ज्यादा कष्ट दायक रहेगा। तमाम कोशिशों के बावजूद सफलता आपसे दूर रहेगी। ऐसे में आपको इस समस्याओं से बचने के लिए प्रभु का सुमिरन करना होगा, जिससे आपकी समस्याओं में कुछ कमी आएगी। विवादों से दूर रहते हुए आपको शांति से केवल अपने काम की ओर फोकस रहने की स्थिति आपको भविष्य में कुछ विशेष प्रदान करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |