फायर व नगरपालिका के कर्मचारियो ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
फायर व नगरपालिका के कर्मचारी छटे दिन ईकाइ प्रधान धर्मवीर की अध्यक्षता धरना व प्रदर्शन किया गया।संचालन राज्य उप महासचिव देवेन्द्र लोहान ने किया।आज नगरपालिका के प्रांगण मे बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ, मिड डे मिल, विकलांग अधिकार मंच, इंटक आदि विभागो के कर्मचारी व मजदूरो ने हड़ताली कर्मचारियो के समर्थन में आए ओर प्रदर्शन मे भाग लिया। नगरपालिका से खाण्डा मोड़ पुराना बस स्टैंड तक काले झंडे व झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया।
सर्व कर्मचारी संघ जिला हिसार संगठन सचिव जसबीर श्योकंद व नगरपालिका के जिला हिसार वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार ने बताया की नगरपालिका कर्मचारी संघ ने दो महीने पहले सरकार को मांग पत्र दिया था कि जो हमारी मुख्य मांगे है उनका बातचीत से समाधान करे नहीं तो कर्मचारी 19 अक्टूबर से हड़ताल पर चले जाएगे।लेकिन सरकार ने दो महिने से कोई बात नहीं की।लेकिन हड़ताल शरू होने पर 19 अक्टूबर को निकाय मन्त्री कमल डा: कमल गुप्ता जी ने संघ से बात की लेकिन मांग नहीं मानी।इस कारण कर्मचारीयो ने मजबूरन हड़ताल को आगे बढाना पड़ा।
हेमसा के राज्य महासचिव हितेंद्र सिहाग ने सम्बोधित करते हुए सरकार से अपिल करी की फायर व नगरपालिका के कर्मचारियो की मुख्य मांगो का बातचीत करके समाधान करे।इस दौरान कर्मचारियो को सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक नारनौंद के प्रधान रोहताश शर्मा,सचिव योगेन्द्र माजरा,बिजली विभाग के प्रधान रामदिया शर्मा,आशा वर्कर ब्लॉक प्रधान आशा,आंगनवाड़ी से सुनिता,सिंचाई विभाग से संजय गौतम,पब्लिक हेल्थ से मुकेश भ्याणा विकलांग अधिकरी मंच हिसार के वरिष्ट उप प्रधान सुबे लोहान,इंटक के ब्लॉक प्रधान सुरेन्द्र सैनी ने सम्बोधित किया।आज के प्रदर्शन मे यूनियन 492 से जयबीर नगरपालिका से मन्साराम, रमेश, सुन्दर, नसीब, विजय सफाई दरोगा, कमलेश, सन्तोष रामकली फायर से सतीश कुमार, संजय पानू, सुनील कुमार, रविन्द्र बिसला अन्य विभागो से प्रदीप लोहान, राजेश पेटवाड इत्यादि मौजूद थे।
+ ashram + aaj tak hindi news + hindi news live + india hindi news + aaj tak khabar hindi news + abp hindi news + cnbc awaaz hindi news + hindi news headlines today + hindi news 24 + news nation hindi + star news hindi + times now

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks