स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के सरकारी अस्पताल में मचा हड़कंप, डाक्टरों ने किया एक और कारनामा !

गर्भवती महिला की कर दी नलबंदी,  पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचा अस्पताल

पीड़ित जसवंत शिकायत दिखाते हुए।


सीएमओ ने कहा उनके संज्ञान में नहीं है मामला !




जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



जींद का नागरिक अस्पताल के डॉक्टर सुर्खियों में रहने के लिए अजीबोगरीब कारनामों को लेकर महसूर हो चुकें है। अस्पताल में कार्यरत डाक्टरों की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है।  इन डाक्टर कभी ड्यूटी से नदारद रहने के तो कभी आप्रेशन के दौरान पट्टी तक शरीर में छोड़ने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं इसमें एक नया कारनामा और जुड़ गया है। हाल ही में सामने आए नए मामले के अनुसार एक महिला का परिवार नियोजन के तहत नलबंदी ऑपरेशन कर दिया गया था। जबकि वो महिला पहले ही गर्भवति थी । पेट में दिक्कत के चलते महिला के पति ने अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाया तो मामले से पर्दा उठा । 








अब महिला का पति उलझन में है कि पहले वह चार बच्चों का बाप है तो पांचवें बच्चे का पालन - पोषण कैसे करेगा । पीड़ित ने मामले की जांच करने तथा आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। गांव कहसून निवासी जसवंत की पत्नी काजल का पांच मई को नागरिक अस्पताल में परिवार नियोजन के तहत नलबंदी ऑपरेशन किया गया था । ऑपरेशन से पहले किट द्वारा चिकित्सक यह जांच करते हैं कि कहीं यह महिला पहले से ही गर्भवति तो नहीं । महिला की जांच भी की गई, सही तरीके से जांच ना करने या डाक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए लेकिन उसका ऑपरेशन कर दिया । पीड़ित जसवंत ने बताया कि उसकी पत्नी को गर्भवति होने का शक हुआ तो उसने छह अगस्त को अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाया। इसमें बताया गया कि उसकी पत्नी चार महीने की गर्भवती है।








इससे साफ जाहिर होता है कि जब महिला का नलबंदी ऑपरेशन किया गया था, उस समय वो एक महीने की गर्भवती थी। अब जसवंत के सामने समस्या यह है कि वह अपने पांचवें बच्चे का पालन - पोषण कैसे करेगा जसवंत ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है । उसके पास दो लड़के तथा दो लड़कियां हैं। इस महंगाई के दौर में इन चार बच्चों का पालन - पोषण उसके लिए पहले ही बहुत ही मुश्किल हो रहा है । अब पांचवें बच्चे का पालन पोषण करना उसके लिए बहुत मुश्किल होगा। जसवंत ने स्वास्थ्य अधिकारियों से इस पूरे मामले की जांच करवाने तथा आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है।






सीएमओ डा . मंजू कादियान ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है। सोमवार को महिला की पूरी रिपोर्ट देख कर ही पता चल सकेगा कि यह गलती किस स्तर पर हुई है । फिलहाल इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता। पूरे मामले की जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |