एसबीएस स्कूल माढ़ा ने फिर रचा इतिहास, स्कूल के खिलाड़ी का राज्य स्तरीय टीम में चयन
बेसबाल की राज्यस्तरीय टीम में एसबीएस स्कूल के खिलाड़ी का चयन
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
एसबीएस स्कूल एक के बाद एक नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ग्रामीण अंचल के इस स्कूल ने अब तक अनेकों उपलब्धियां हासिल कर ग्रामीण अंचल के गौरव को चार चांद लगा रहा है। इसमें एक अध्याय ओर जुड़ गया है कि स्कूल के एक खिलाड़ी का चयन बेसबाल की राज्य स्तरीय टीम में हो गया है। जिससे स्कूली छात्रों सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
हरियाणा स्टेट बेसबाल असोसिएसन द्वारा 35वीं बेसबाल प्रतियोगिता का आयोजन पानीपत में किया गया। जिसमें हरियाणा के सभी जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। हिसार जिले के लड़के व लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में स्टेट की टीम का भी स्लेक्सन किया गया जिसमें एस. बी. एस. स्कूल, माढ़ा की एक खिलाड़ी देवांशी का स्लेक्सन राज्य की टीम में हुआ। अब यह खिलाड़ी हरियाणा राज्य की ओर से नेशनल खेलने जाएगी जिसका आयोजन पंजाब राज्य की तरफ से किया जाएगा। इस पर स्कूल के डायेरक्टर डाॅ. सुनील चहल ने इनके प्रशिक्षक सुरेन्द्र को बधाई दी और स्कूल में पहुँचने पर फुलमालाओं से स्वागत किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks