स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी जींद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत !

 गांव माढ़ा के पास बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत।


नारनौंद : तहलका न्यूज



हांसी जींद मार्ग पर गांव माढ़ा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर दी, तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। 






गांव भैणी अमीरपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि वह काम से गांव राजपुरा गया हुआ था जब वह वापस अपने गांव भैणी अमीरपुर जा रहा था तो उसके आगे आगे उसका चेहरा भाई  रवि दत्त चल रहा था जोकि अपने काम से महम गया हुआ था।  जैसे ही गौ माढ़ा के पास पहुंचा दो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया और कृष्ण के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |