कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में हजारों समर्थकों के काफिले के साथ पहुंचे पूर्व विधायक प्रो. रामभगत !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की मंहगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में कार्यकर्ताओं के साथ रवाना होते हुए पूर्व विधायक प्रो रामभगत ने कहा कि देश में महंगाई चर्म सीमा पार कर चुकी है। जिसका असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। मंहगाई बैलगाम होती जा रही है और सरकार आये दिन आमजन विरोधी नीतियाँ लेकर आ रही है। बेरोजगारी में आज प्रदेश नंबर वन पर है। और लगातार बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कर्मचारी भी अपने हकों को लेकर सड़कों पर हैं सरकार उनका शोषण करने में लगी हुई है। युवाओं का भविष्य सरकार की गलत नीतियों के कारण अंधकारमय हो गया है।
रैली में रिकॉर्ड तोड़ हाजरी होगी व भविष्य में देश व प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल को हरियाणा प्रदेश की जनता याद कर रही है और फिर से सत्ता सौपने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर वेद सिवाच, अमरीश पेटवाड़, बलजीत राजपुरा, सत्यनारायण, सुंदर बडछप्पर, प्रदीप माढ़ा, विक्रम, प्रकाश, आंनद, ललित, बलवान पूनिया, छत्रपाल व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks