स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक काबू



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

     


    पुलिस चौकी पड़ाव चोक हिसार पुलिस ने पड़ाव चोक हिसार से एक युवक को चोरी की मोटर साइकिल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 


      

   एएसआई रविकांत ने बताया कि पुलिस टीम पुलिस चौकी पडाव के सामने नाका बन्दी करके वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल लिए पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ कि तो उसने अपनी पहचान कैथल जिले के गांव सजुमा निवासी सुरेन्द्र बताई। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर वह कोई कागजात पेश नही कर सका। मोटरसाइकिल के बारे सख्ती से पूछताछ करने पर सुरेंद्र ने बताया कि  जिससे  उसने यह मोटरसाइकिल मई  2022 में हिसार कैंट से चोरी किया था। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर सुरेंद्र के खिलाफ थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379/411 के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |