स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में अवैध शराब सहित चार लोग गिरफ्तार

82 बोतल अवैध शराब और 36 बोतल अवैध बीयर सहित अलग अलग जगह से 4 व्यक्ति काबू।


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

    पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार अवैध शराब बेचने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस ने अलग अलग जगह से चार व्यक्तियों को काबू कर 82 बोतल अवैध शराब और 36  बोतल अवैध बीयर बरामद की है। 




    थाना आदमपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर भोडिया बिश्नोईयान से ढाण्ड की तरफ बाला जी होटल के पास से एक व्यक्ति को तीन प्लास्टिक के कट्टो सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आजाद नगर हिसार निवासी सूरज बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर सूरज के पास तीन प्लास्टिक के कट्टो से 49 बोतल अवैध शराब और 36 बोतल अवैध बीयर बरामद हुई। वही दूसरी तरफ पुलिस टीम ने अग्रोहा बायपास आदमपुर से आदमपुर निवासी दीपू को 12 बोतल अवैध शराब सहित और गांव मोहब्बतपुर से ढाणी मोहब्बतपुर निवासी बलवान उर्फ धोलू को 12 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया। 





     पुलिस चौकी अनाज मंडी हिसार पुलिस ने गस्त के दौरान डिस्पोजल ऋषिनगर हिसार के पास से ऋषि नगर हिसार निवासी  विपिन को प्लास्टिक के कट्टे में 9 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया।





     बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |