स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक में एमडीयू के चार छात्रों को मारी ताबातोड़ गोली

राज्यपाल के जाते ही स्कार्पियो सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम !

रोहतक : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


  शनिवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन करने आए थे । वो यहां से निकले ही थे कि करीब डेढ घंटे बाद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चार छात्रों को ताबातोड़ गोली मार दी । ये वारदात रुपयों के लेन देन को लेकर बताई जा रही है । सभी घायलों को पहले पीजीआई में भर्ती करवाया गया और उसके बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।





मिली अनुसार के कुलदीप समेत सभी तीनों छात्र मदवि के अंदर गेट 2 के पास अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के चार युवक स्कॉर्पियों में आए और रुपये मांगने लगे , लेकिन कुलदीप और उसके साथियों ने रुपये देने से मना कर दिया तो दूसरे पक्ष के एक युवक ने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी। गोली एक युवक को लगी तो सभी गाड़ी लेकर भाग गए । लेकिन स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उनका पीछा किया और अपनी गाड़ी उनकी कार के सामने रोककर स्कॉर्पियो सवार एक युवक ने ताबड़तोड़ गोली चलाई और फारार हो गए । वारदात के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को पीजीआई लेकर गए । समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।



इन छात्रों को लगी गोली 

घायल छात्रों के नाम कुलदीप वासी आसन , सशील वासी देव कॉलोनी , विद्युत वासी दुबलधन और हरीश वासी खेड़ी आसरा हैं । घायलों में कुलदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके मुंह के पास गोली लगी है । बाकि तीनों को हाथ , पैर और पेट में गोली लगी होने की बात कही जा रही है । बताया जा रहा है कि कुलदीप को मुहं के पास , सुशील के हाथ में , विद्युत और हरीश के पेट और पैर में गोली लगी है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |