स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दो दिवसीय दौरे पर हिसार आएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री !

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हिसार से करेंगे मेक इंडिया नंबर-1 की शुरुआत : अनुराग ढांडा




200 करोड़ के आईटी केस सेटलमेंट के लिए कुलदीप बिश्नोई बीजेपी से जुड़े : अनुराग ढांडा




हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मेक इंडिया नंबर वन की लॉचिंग करेंगे। 7 सितंबर को हरियाणा से मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के कोने कोने से युवा दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संवाद करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने कही। वे हिसार के एक होटल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़, सह संगठन मंत्री सुखबीर चहल व जोन सह-संयोजक कुलदीप गदराना भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कैसे मेक इंडिया नंबर वन के साथ देश को नंबर वन किया जाएगा। कैसे सब संसाधन, युवाओं में टैलेंट, अपार ऊर्जा और सभी अच्छी चीजें होने के बावजूद देश पीछे क्यों है। अरविंद केजरीवाल इन सब चीजों पर चर्चा करेंगे।







 राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने कहा कि 7 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं को देश को नंबर वन बनाने का मंत्र देंगे। युवाओं के साथ संवाद करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती से मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 130 करोड़ से ज्यादा देश वासियों को जोड़ने का काम किया जायेगा।







इस कड़ी में 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और दोस्तवाद को आदमपुर से खत्म करेंगे। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि 200 करोड़ आईटी केस सेटलमेंट के लिए वे बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आदमपुर से आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और युवा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में बदलाव के साक्षी बनेंगे। तिरंगा यात्रा के बाद आदमपुर मंडी में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान रैली को संबोधित करेंगे।






 उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने कोने से हजारों-लाखों लोग शिरकत करेंगे। इसके साथ बड़ी संख्या में यूथ लीडर, स्टूडेंट लीडर आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन मंत्री संजय सातरोडिय़ा, वीएल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सीताराम, प्रमोद गोयल, सुमित शर्मा, सचिन ग्रोवर व कमल सोलंकी आदि भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |