स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कुख्यात गैंगस्टरों के ठिकानों पर एनआईए ने की छापेमारी से गैंगस्टरों में हड़कंप !

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और यूपी में 50 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी !

सोशल मीडिया फोटो।

दिल्ली : 

कुख्यात गैंगस्टरों और आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों एनआईए ने बड़े स्तर पर अभियान का आगाज सोमवार को कर दिया है। सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब, हरियाणा, यूपी के अलावा दिल्ली-एनसीआर में 50 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इस छापेमारी में जांच एजेंसी ने छह पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, एक बंदूक, गोला बारूद के साथ ड्रग्स, नकदी, डिजिटल उपकरण, बेनामी संपत्ति का विवरण, धमकी पत्र सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। एनआईए की कार्रवाई देर शाम तक जारी थी।









पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान की धमकी मिलने के बाद इन गिरोहों के खिलाफ मुहिम को गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी थी। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल और आईबी प्रमुख की बैठक में इन गिरोहों को जड़ से खत्म करने की सहमति बन गई थी।





पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये गिरोह आधुनिक तकनीक से हाईटेक हैं और इंटरनेट व अन्य तकनीक से काम को अंजाम देते हैं। जिसकी भनक किसी को भी नहीं लग पाती।  पंजाब और हरियाणा के गिरोह धीरे धीरे पूरे देश में अपना नेटवर्क फैला रहे हैं। इनके कुछ सदस्य विदेश में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ये अपने गिरोह में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बहला फुसलाकर शामिल करते हैं।





इन शहरों में एनआईए ने दी दबीश

एनआईए ने एनसीआर के अलावा पंजाब के फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा, तरनतारन, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़, हरियाणा के भिवानी, यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर और राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर में छापे मारे।






इन गैंगस्टरों के ठिकानों पर एनआईए ने की छापेमारी। 

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, जग्गू भगवानपुरिया, रवि, शुभम, सोनू कंगला, गौरव पत्याल, नीरज बवाना, अमित डागर, काला जठेड़ी, बांबिया और कौशल चौधरी के कई ठिकानों पर दबिश दी गई। टीम ने सभी गैंगस्टरों के परिजनों से पूछताछ के अलावा जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए हैं। गैंगस्टरों के गिरोह और इनका देश-विदेश में फैला तंत्र एजेंसी के निशाने पर है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |