स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गांव में आग लगने से पांच झुलसे, रोहतक रैफर !

अज्ञात परिस्थितियों में लगी घर में आग


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


जुलाना के नजदीकी गांव शादीपुर में सोमवार को अज्ञात परिस्थितियों में एक मकान में  आग लगने से पांच लोग झुलस गए। जिनको आसपास के लोगों की सहायता से मकान से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।




आग लगने की जानकारी देता सुनील का पिता दिलबाग। 





सोमवार को शादीपुर निवासी सुनील पर उसका साथी जुलाना निवासी सोनू, गांव का ही नरेंद्र, नरेंद्र की मां व पत्नी भी किसी काम से आए हुए थे और सब बातें करने लगे हुए थे कि अचानक घर में आग लग गई। घर  में रखे सामान में आग इस कदर फैली कि कमरे में रखा घरेलू सामान जल गया और आग से सुनील, नरेंद्र, नरेंद्र की मां व पत्नी भी झुलस गए और बेसुध होकर गिर पड़े। घर से धुआं और आग की लपटे देख आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । जिसके बाद आग में झुलसने के कारण बेसुध हुए लोगों को इलाज के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफ र कर दिया। सुनील के पिता दिलबाग ने बताया कि उसके बेटे सुनील समेत पांचों उनके घर में बने एक छोटे कमरे में बैठे हुए थे। इस दौरान वह घर में नहीं था। जब वह सोमवार दोपहर बाद घर पर आया तो घर में आग लगी हुई थी। लोग पानी की सहायता से आग बुझा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |