भिवानी के नजदीकी गांव में खौफनाक वारदात, घर में घुसे चोरों ने कर दी बुजुर्ग की हत्या !
एक लाख रुपए कि नगदी सहित बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां ले गए चोर !
भिवानी : तहलका न्यूज
जिले के नजदीकी गांव जाटू लोहारी में बीती रात को एक घर में चोरों ने घुस कर बुजुर्ग की हत्या कर दी और बुजुर्ग महिला को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। चोर घर में रखे एक लाख नकदी सहित बुजुर्ग महिला की कानो की बालियां निकालकर मौके से फरार हो गए । बाद में दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों व पुलिस को दी । पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया ।
मिली जानकारी के अनुसार रात को करीब 1 व 2 बजे के बीच चोर घर में दाखिल हुए और घर में रखी अलमारी को खंगाल रहे थे तो पास में सो रहे सूबे सिंह की नींद खुल गई। वो बोला तो चोरों ने उसके सिर पर रॉड मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल होकर चारपाई पर गिर गया । आवाज सुनकर पास में ही सो रही बुजुर्ग महिला कृष्णा की नींद खुली तो उसको भी पीट पीटकर अधमरा कर उसके कानों से सोने की बालियां निकाली और चोरों ने घर में रखे 1 लाख रुपए नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला ने दूसरे कमरे में सोए हुए अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने सूबे सिंह को म

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks