स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा में CBI की रेड से हड़कंप, जम्मू-कश्मीर में SI भर्ती घोटाला मामला !

 

चंडीगढ़ : तहलका न्यूज


जम्मू कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले ( Jammu and Kashmir Sub Inspector Bharti Scam ) मामले को लेकर मंगलवार सुबह से सीबीआई ( Cbi Raid ) की हरियाणा में रेड जारी है । सीबीआई ने रेवाड़ी जिले में भी छापेमारी की है । रेवाड़ी के मॉडल टाउन सहित तीन जगह सीबीआई की रेड चल रही है । सीबीआई के 6 सदस्यों की टीम जांच कर रही है । सुबह 7 बजे ही सीबीआई ने रेवाड़ी में दस्तक दे दी थी । हरियाणा में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के साथ एक अन्य जिले में भी रेड की प्राथमिक जानकारी मिली है । बता दें कि 27 मार्च 2022 को जम्मू कश्मीर में एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली हुई थी । जिसको लेकर सीबीआई ने मंगलवार को देश में एक साथ 33 स्थानों पर छापेमारी की है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |