जींद : नारनौंद हल्के के नजदीकी गांव के खेतों में किसान का शव मिलने से गांव में सनसनी !
रात को किसान सुरेंद्र रखवाली करने गया था, सुबह मिला मृत
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
गांव करेला खेतों में गए किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं । आशंका जताई जा रही है कि किसान के साथ रात को मारपीट हुई है । जिसके चलते उसकी मौत हुई है । घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार गांव करेला निवासी सुरेंद्र बीती रात घर से खेत में रखवाली के लिए गया था। जोकि रात को वापिस घर नहीं आया । मंगलवार सुबह गांव के ही राजेंद्र के खेत में बने कमरे में सुरेंद्र का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के शरीर पर के चोट के निशान मिले तो अंदेशा जताया जा रहा है कि रात को मृतक व कुछ अन्य ने शराब पी है । जिसके बाद उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया । नौबत मारपीट तक जा पहुंची । जिसमें चोट लगने के कारण सुरेंद्र की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया । सुरेंद्र की मौत कैसे हुई इसके पीछे क्या कारण रहे , इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया गया है । मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं । पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks