स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप, जींद जिले के गांव में मिला बेनामी अस्पताल !

बिना डिग्री के कर रहा झोलाछाप डॉक्टर ईलाज, दूसरे के कागजातों के दम पर खोले बैठा था मेडिकल स्टोर !


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हर गांव में व छोटे शहरों में हर नुक्कड़ व चौराहे पर फर्जी डाक्टर बैठे मिलते हैं और हम उनसे ही अपनी व अपने परिजनों की तबीयत बिगड़ने पर उनसे ही उपचार करवाते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में ये डाक्टर हमारे स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग ने गांव दनौदा कलां में बिना डिग्री डिप्लोमा के चल रहे बेनामी अस्पताल का भंडा फोड़ किया है । छापेमारी के दौरान झोलाछाप डॉक्टर महिला मरीज का इलाज कर रहा था । साथ ही आरोपित दूसरे के कागजातों पर मेडिकल स्टोर भी चलाए हुए था। टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग , ड्रग कंट्रोलर टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर संचालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की है । सदर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ।






सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव दनौदा कलां निवासी होशियार सिंह दादा रामसर मार्केट में मेडिकल स्टोर चला रहा है और साथ ही वह दुकान किराये पर लेकर वहां बेनाम अस्पताल चलाए हुए है । सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर पवन को शामिल कर छापामार टीम में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डा. पालेराम , जिला ड्रग कंट्रोलर विजयराजे भी शामिल किया । टीम ने जब बेनाम अस्पताल पर छापा मारा तो वहां झोलाछाप डॉक्टर होशियार सिंह एक महिला मरीज का इलाज कर रहा था । छानबीन में सामने आया कि होशियार सिंह ने माथुर मेडिकल स्टोर भी अपने बेनाम अस्पताल के सामने चलाया हुआ है। 








जब होशियार सिंह प्रेक्टिस से संबंधित कागजात, डिग्री मांगी गई तो वह दिखाने में नाकामयाब रहा। मेडिकल स्टोर संचालन के बारे में दस्तावेज मांगे गए तो वह भी दूसरे के नाम के पाए गए । जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर वहां मौजूद दवाइयों को लेकर विभाग को कार्यवाही करने के लिए लिखा है। वहीं बिना कागजात डिप्लोमा डिग्री के प्रेक्टिस करने पर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ ने संचालक होशियार सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की है । पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ।







 सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र ने बताया कि बिना डिग्री डिप्लोमा के झोलाछाप डॉक्टर बेनाम अस्पताल चला रहा था, इसके साथ ही आरोपित दूसरे के कागजातों के दम पर मेडिकल स्टोर भी चलाए हुए था । छापेमारी के दौरान बेनाम अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा था । आगामी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |