ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी में आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, सभी तैयारियां पूरी !
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी रहेंगे मौजूद
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हड़प्पा कालीन सभ्यता को लेकर विश्व के मानचित्र पर अंकित राखीगढ़ी में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दौरे से पहले गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और पूरे गांव की साफ सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा हैं। शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारी पूरा दिन राखीगढ़ी में तैयारियों का जायजा लेते रहे। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
देश की आईकॉनिक साइट राखीगढ़ी में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से म्यूजियम तैयार किया जा रहा है। वही साइट पर भी पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी तैयारियां की जा रही है राखीगढ़ी को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को राखीगढ़ी में पहुंचेंगे इसके लिए गांव के स्टेडियम में हेलीपैड बनाया गया है और म्यूजियम में भी साफ सफाई करवाई गई है। वहां पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
म्यूजियम में एक स्पेशल कमरा भी तैयार करवा जा रहा है। जिसमें कि मुख्यमंत्री बैठकर वहां पर अधिकारियों से बातचीत कर सकें। मुख्यमंत्री के टीलें नंबर एक पर जाने की भी काफी संभावना है। वहां भी पूरी तरह से साफ सफाई करवाई गई है। वही आईटीआई में भी अधिकारियों की बैठक के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री वहीं पर अधिकारियों को राखीगढ़ी को बढ़ावा देने के लिए पूरी योजना पर बातचीत करेंगे।
इस संबंध में एडीसी नीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री राखीगढ़ी का दौरा करने के लिए आ रहे हैं। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। म्यूजियम में भी साफ सफाई करवाई गई है। वह इसका निरीक्षण करेंगे और उसके बाद आईटीआई में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। ताकि राखीगढ़ी का और भी ज्यादा विकास किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks