स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मनरेगा मजदूरों की मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे CM के कार्यक्रम का विरोध - रामअवतार सुलचानी

 

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


     अखिल भारतीय मनरेगा सहयोग मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक व प्रांतीय संयोजक राम अवतार सुलचानी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा व केंद्र सरकार मनरेगा मजदूरों तथा ग्रामीण मजदूरों की रोजी रोटी पर हमले कर रही है। मनरेगा मजदूरों की मांगों पर 15 सितम्बर को प्रदेश भर के मनरेगा मेट तथा मजदूर करनाल में मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।जिसमे हजारों की संख्या में मजदूर शामिल होंगे। वहीं शनिवार को होने वाले राखीगढ़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी सभी मनरेगा मजदूर विरोध करेंगे। मनरेगा मजदूरों, मेट तथा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों पर केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार को अवगत करवाया गया है। मुख्यमंत्री मंच के प्रतिनिधिमंडल को समय रहते वार्ता के लिए समय देकर मनरेगा मजदूरों की समस्याओं का समाधान करे। मजदूरों में सरकार तथा अधिकारियों के प्रति भारी रोष है। रोटी रोजी कमाने का भारी संकट मजदूरों के सामने खड़ा हो गया है। महंगाई दर के अनुसार मनरेगा मजदूरों कि दिहाड़ी छः सौ रुपए प्रतिदिन, मेट न्युनतम वेतन दिया जाए, मेट सहित विभाग को पक्का किया जाए। मनरेगा मजदूरों को पूरा साल काम दिया जाए। मनरेगा मजदूरों को बीपीएल सूचि में शामिल किया जाए। दुर्घटना पर 25 लाख रूपये मुआवजा तथा आश्रितो को सरकारी नौकरी दी जाए। मनरेगा में काम के लिए औजार दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर एक अगस्त को उपायुक्त कार्यालय हिसार पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया तथा पांच सितंबर को भी विधायको व मंत्रियों को मांग पत्र सौंप कर समस्यो का समाधान करने के लिए प्रतिनिधिमंडल मिला था। लेकिन नतीजा डाक के तीन पात वाला रहा। अगर सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो राखीगढ़ी में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी मनरेगा मजदूर  विरोध करेंगे। इस अवसर पर राम अवतार सुलचानी,सतीश मेट, राजेश बुडाना, अजमेर सिंह, बलजीत इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |